Sunday, 9 May 2010
जाति भारतीय समाज की सच्चाई है: दिल्ली से योगेश गुलाटी
जाति आधारित जनगणना ना कराने पर अडी सरकार आखिर जातिगत जनगणना के लिये राजी हो ही गई! इसके पहले हमारे देश में इस तरह की जनगणना तीस के दशक में अंग्रेज़ों ने कराई थी! ज़ाहिर है उस वक्त उनका मकसद जातिगत आधार पर देश की एकता को खंडित करने के रास्ते तलाशने का ही रहा था! लेकिन किसी भी लोकतांत्रिक देश में जाति और धर्म के आधार पर विभाजन लोकतन्त्र को असफल बनाता है! जाहिर सी बात है कि यदि जनता का जाति और धर्म के आधार पर विभाजन हो जायेगा तो लोकतन्त्र कभी भी अपने लक्ष्य को पा नहीं सकेगा! ये विभाजन जितना गहरा होगा लोकतन्त्र उतना ही बीमार होगा! लेकिन हमारे देश में ये कडवी सच्चाई है कि जाति और धर्म हमारी राजनीति का यथार्थ बन चुके हैं! और जाति आधारित जनगणना ना करा कर हम केवल उस यथार्थ से आंखें चुराने का ही काम कर रहे हैं! क्योंकि दुनिया के इस सबसे बडे लोकतन्त्र में जाति और धर्म की खाई को और गहरा करने का काम तो हमारी राजनीति आज़ादी के बाद से ही कर रही है! लेकिन जाति आधारित जनगणना के बाद सही आकडे सामने आ जाने से सही मायनों में वंचित वर्गों की पहचान की जा सकेगी! इसके बाद उस वंचित वर्ग के कल्याण के लिये सरकार क्या करती है ये तो उस वर्ग की संख्याबल पर ही निर्भर करेगा ! लेकिन इससे काफी हद तक परिदृ्श्य स्पष्ट हो जायेगा कि कौन कितने पानी में है? और आज़ादी के बाद से अब तक सरकारी योजनाओं ने पिछडों का वाकई में कितना कल्याण किया है? ये आकडे इस मायने में भी खास होंगे कि ये देश की भावी राजनीति की दिशा निर्धारित करेंगे! वीपी सिंह् ने जब मंडल आयोग की सिफारिशों को लागू करते हुए पिछडों को 27 प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा की थी, तब कांग्रेस्-बीजेपी समेत तमाम राजनीतिक पार्टियां इसका व्यापक राजनीतिक निहितार्थ समझ नहीं पाई थीं! और इसके खिलाफ उठ खडी हुई थीं! इस राजनीतिक लडाई में वीपी सिंह ने अपनी कुर्सी खो दी थी! इस लिहाज़ से वो भले ही हारे हुए लगें, लेकिन उनकी राजनीति जीत गई थी! जाति चुनावों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है! और कास्ट फेक्टर के आधार पर ही हमारे देश में सरकारें बनती और गिरती हैं! इस हकीकत को सभी राजनीतिक दल बखूबी जानते हैं! और इसका फायदा भी उठाते रहे हैं! जबकि होना तो ये चाहिये था कि लोकतन्त्र को मजबूत बनाने के लिये तमाम राजनीतिक दल मिल कर चुनावों में कास्ट फेक्टर को डाईल्यूट कर धीरे-धीरे खत्म कर देते! लेकिन हुआ इसका ठीक उलट यानि ये फेक्टर उतरोत्तर मजबूत होता गया! और जाति से मुक्ति के बजाये हमारे देश में जाति की जडें गहरी होती गईं! निश्चित तौर पर जाति आधारित जनगणना के आकडों के आधार पर ही राजनैतिक दल आगामी चुनावों की रणनीति तय करेंगे! यानि इस जनगणना के पीछे सत्य का सामना करने का साहस नहीं बल्कि इसके पीछे का स्वार्थ ही अधिक नज़र आ रहा है!
Saturday, 8 May 2010
ANY REMEDY FOR JUDICIAL TORTURE?: दिल्ली से योगेश गुलाटी
जी हां मैं न्यायिक उपचारों की ही बात कर रहा हूँ! हमारे संविधान में प्रदत्त क़ानून के समक्ष समानता आज़ादी के दशकों बाद भी सच्चाई नहीं बन पाई है! आलम ये है कि न्याय पाने की पूरी प्रक्रिया इतनी कष्टप्रद है कि उससे कहीं बेहतर सज़ा भुगतना लगता है! यहां पीड़ित दो तरफा सज़ा भुगता है! पहला तो वो अन्याय को भोगता है! और दूसरा उस पीड़ा से शायद अधिक पीडादायक कानूनी प्रक्रिया के चक्रव्यू में ऐसा फंसता है कि उसकी ज़िंदगी कब इस उलझन में ही बीत जाती है उसे खुद पता नहीं चलता! न्याय की आस में वो बूढा हो जाता है! और मरने से पहले उसे न्याय मिल भी जाए तो ये उसके ज़ख्मो पर नमक का ही काम करता है! इसके ठीक उलट अपराधी हमारी अदालातोम की इस कमजोरी का बखूबी फ़ायदा उठा रहे हैं! वो आसानी से जमानत पर छूट जाते हैं! ह्त्या के मामलों में भी कमजोर जांच और सबूतों का अभाव उन्हें बरी कर देता है! हम इस सिध्दाम्त पर यकीन रखते हैं कि चाहे सौ अपराधी छूट जायें लेकिन एक निर्दोष को सज़ा नहीं होनी चाहिए! निर्दोष तो न्याय की गुहार और न्यायिक प्रक्रिया के दौरान ही पर्याप्त सज़ा भुगत चुका होता है! क्योंकि अपराध को साबित करने का भार भी उसी के कंधों पर होता है, जिसके साथ अन्याय हुआ है! ऐसे में हमारी जांच एजेंसिया और पुलिस कितनी मददगार साबित होती हैं ये किसी से छुपा नहीं है! जांच में घोर लापरवाही और सबूतों को नष्ट हो जाने देना हमारे यहां जांच एजेसियों के लिए नई बात नहीं है! ऐसे में अदालत में आरोपों को साबित करना लोहे के चने चबाने जैसा है! कहते हैं "डिले डिनाय दी जस्टिस" ! क़ानून की किताब का ये पहला सबक हमारे यहां लागू नहीं होता! और हो भी नहीं सकता! क्योंकि हमारी अदालतों में केसों के अम्बार लगे हैं! हमारे २१ उच्च न्यायालयों में तीन करोड़ से ज्यादा केस पेंडिंग है! और अधीनस्थ न्यायालयों में करीब दो करोड़ से ज्यादा केस विचाराधीन है! देश की विभिन्न जेलों में करीब ढाई लाख लोग अंदर ट्रायल है! और दो हज़ार से ज़्यादा लोग पांच सालो से जेल में बंद है जबकि उनका अपराध साबित नहीं हुआ है! पेंडिंग केसों के मामले में यूपी नंबर एक पर है! अकेले इलाहबाद हाईकोर्ट में एक करोड़ से भी ज्यादा पेंडिंग केस हैं! जबकि सिक्किम महज़ ५१ विचाराधीन मामलों के साथ इस लिस्ट में सबसे नीचे है! यूपी के बाद नंबर आता है महाराष्ट्रा(४१ लाख), गुजरात (३९ लाख), पश्चिम बंगाल(20 लाख), बिहार(१२ लाख), कर्नाटका( १० लाख), राजस्थान( १० लाख), ओडिशा (१० लाख), आंध्र प्रदेश (९ लाख)!
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सी मामले पर अपनी चिंता जाहिर की है! इसके पहले सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश केजी बालाकृष्णन भी कई बार इस मुद्दे पर चिंता जता चुके हैं! लेकिन यहां सवाल ये है कि क्या सिर्फ चिंता जाहिर करना ही पर्याप्त है? सवाल ये भी है कि संविधान की आत्मा यानी क़ानून के समक्ष समानता को लागू करने के लिए क्या कदम उठाये जा रहे हैं? हम अभी तक लोकतंत्र के पहले लक्ष्य को भी नहीं पा सके है! क्योकि हमारी अदालते विचाराधीन मामलों से भरी है! न्याय महँगा ही नहीं आम आदमी की पहुच से बाहर की बात है! और पूरी न्यायिक प्रक्रिया कितनी कष्टप्रद है इसका अंदाज़ तो कोई भुक्तभोगी ही बाया कर सकता है! हमारे देश में १० लाख लोगो पर औसतन १४ जज है! और १५०० लोगो पर एक एडवोकेट! हमारे विश्विद्यालयो में क़ानून की शिक्षा का क्या आलम है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि हमारे वकील कानूनी धाराओं से नहीं जुगाड़ से केस जीतने की कोशिश करते है! और ज्यादातर केस इस लिए नहीं सुलझ पाते क्योकि वकील नहीं चाहते कि उनका फैसला हो! सवाल ये भी है कि जब प्रधानमंत्री और सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्याधीश इस मुद्दे पर गंभीर है तो फिर क्यों नहीं हो रहा कायाकल्प हमारी न्याय व्यवस्था का? विकसित देशों की न्याय व्यवस्था का माडल अपना कर हम इस दोष को दूर कर सकते है!
दिल्ली से योगेश गुलाटी की रिपोर्ट!

Friday, 7 May 2010
कसाब को फांसी पर, जश्न किसलिये?
हिंदुस्तान के लिए एक ऐतिहासिक मुक़दमा ! आज़ाद हिन्दुस्तान के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ था कि एक मुकदमे के फैसले का सारा मुल्क दिल थामे इंतज़ार कर रहा था! पूरे मुल्क को कसाब के लिए मौत की सजा का इंतज़ार था! और अदालत ने आखिर वो फैसला सुना ही दिया! अदालत ने कसाब से कहा कि तुम्हे मरते दम तक फांसी दी जायेगी! क्योंकि तुमने जो किया है, उसके एवज़ में इससे कम कोई सज़ा नहीं है! वाकई हमने इतिहास रच दिया! हम इस बात पर खुश हो सकते है कि हमने महज़ एक साल में एक बड़े आतंकी मुकदमे का फैसला कर दिया! क्योंकि हमारी अदालते साधारण विवादों का फैसला करने में भी दशको का समय लेती है! हम इस बात पर भी खुश हो सकते हैं कि इस संवेदनशील मामले में दो भारतीय आरोपीयों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया ! हमारे विद्वान इसे न्यायालय की निष्पक्षता से जोड़ कर देख रहे हैं! और वो कसाब को मिली फांसी की सज़ा पर जश्न मना रहे हैं! लेकिन जश्न किस बात का? आतंक की इस शतरंज में कसाब महज़ एक प्यादा है! इस खेल के असली खिलाड़ी तो हमारी पहुंच से बाहर हैं! क्या हम अमेरिका की तर्ज़ पर पकिस्तान और पाक- कश्मीर में चल रही आतंक की फेक्त्रीयो को ख़त्म करने की हिम्मत रखते हैं अगर नहीं ...तो एक कसाब को फांसी पर लटकाने से कुछ नहीं होने वाला! क्योंकि महज़ चंद लाख रुपयों के लालच में भारत पर हमला करने को कितने ही कसाब तैयार बैठे है! हमारे पड़ोसी मुल्कों में इतनी गरीबी है कि वहां भारत पर हमला करने के लिए मानव बम तैयार करना कोइ मुश्किल काम नहीं है! और दुर्भाग्य से हमने अब तक आतंक के खिलाफ अमेरिका जैसी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है जिसे देख कर ये लगता हो कि हम आतंक के खिलाफ वाकई में सख्त हैं! और हममे ऐसी किसी हरकत का मुह तोड़ जवाब देने की ताकत है! कसाब तो मरने के लिए भारत आया था....शायद वो खुश होगा कि अदालत में उसकी उम्र बढ़ गयी! क्योंकि अब उसके पास हाई कोर्ट, सुप्रीम कोर्ट और फिर राष्ट्रपति के पास दया के लिए गुहार लगाने का रास्ता बचता है! इसके बाद भी कसाब के ज़िंदा रहने की पूरी उम्मीदें हैं! क्योंकि अकेले महाराष्ट्र में ५८ अपराधी फांसी की सज़ा का इंतजार कर रहे हैं! कसाब का नंबर ५९वां है! और अभी तो संसद पर हमले के दोषी अफ़ज़ल की दया याचिका भी विचाराधीन है! ऐसे में ये कैसे मान लिया जाए कि हामारी सरकारें आतंकवाद पर वाकई में सख्त हैं? लेकिनं २६/११ के हमले में मारे गए लोग इतने खुशकिस्मत नहीं थे! मज़हबी उन्माद ने उन्हें उसी दिन मौत की नींद सुला दिया था! लेकिन इससे भी बड़ा सवाल आतंक की इस साजिश को रचाने वाले वो असली आतंकी कहां हैं? क्या आतंक के असली आकाओं के गिरेबां तक पहुंचने की हिम्मत हमारी सरकारों में है? कहां हैं २६/११ के असली सूत्रधार जो सरहद के पार बैठे इस हमले को अंजाम दे रहे थे? शायद वो इस वक्त अगले हमले की तैय्यारी कर रहे हो? और हम कसाब की फांसी पर जश्न मना रहे हैं? हमें नहीं भूलना चाहिए अमेरिका पर हुए एक आतंकी हमले के बाद उसने दो मुल्क तबाह कर दिए थे! तब से अब तक वहां कोई आतंकी हमला नहीं हुआ! और हम हर महीने औसतन एक आतंकी हमले का गवाह बन रहे हैं! क्योंकि हम हर बार यही कहते हैं कि अगले हमले का मुंह तोड़ जवाब देंगे!
Monday, 26 April 2010
महंगाई के विरोध में देशव्यापी बंद कल
महंगाई के खिलाफ वाम मोर्चा और सपा, राजद, अन्नाद्रमुक, तेदेपा, बीजद सहित 13 राजनीतिक दल मंगलवार को भारत बंद करेंगे।
संसद में पेट्रोल, डीजल और खाद की कीमतों में बढोतरी के खिलाफ इन दलों के साथ कटौती प्रस्ताव पेश करने वाली भाजपा हालांकि इस बंद का हिस्सा नहीं बनेगी।
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की पहल पर इन 13 दलों के नेताओं ने पिछले दिनों राष्ट्रीय राजधानी में दो दौर की बैठकें कीं, जिसके बाद तय किया गया था कि महंगाई के खिलाफ 27 अप्रैल को देशव्यापी हड़ताल की जाएगी और पेट्रोल, डीजल तथा खाद की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ लोकसभा में कटौती प्रस्ताव पेश किया जाएगा।
इन दलों के नेताओं ने संसद परिसर में आयोजित संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में ऐलान किया है कि महंगाई के खिलाफ सरकार से उनकी जंग की शुरूआत हो चुकी है और यह लडाई सड़क से संसद तक लड़ी जाएगी।
माकपा ने सरकार के खिलाफ मोर्चाबंदी में बसपा को भी शामिल करने का प्रयास किया था लेकिन बात बन नहीं सकी और बसपा ने अब संकेत दे दिए हैं कि वह कटौती प्रस्तावों का समर्थन नहीं करेगी।
इन 13 दलों के नेता देश भर में होने वाले प्रदर्शनों की अगुवाई करेंगे जबकि मुख्य प्रदर्शन दिल्ली में होगा। मुख्य विपक्षी दल भाजपा महंगाई के खिलाफ 21 अप्रैल को ही महारैली कर चुकी है।

मोदी का मायाजाल...
पिछले कुछ साल में भारतीय क्रिकेट की सबसे कद्दावर हस्ती बने ललित मोदी का पतन भी कम नाटकीय नहीं रहा और उन्हें उसी साम्राज्य से नेस्तनाबूद कर दिया गया जो उन्होंने खुद खड़ा किया था।
इंडियन प्रीमियर लीग [आईपीएल] के फाइनल के कुछ देर बाद ही मोदी को निलंबित कर दिया गया जिससे आईपीएल कमिश्नर और चेयरमैन के रूप में उनका सफर समय से पहले थम गया। पांच बरस पहले बीसीसीआई के सबसे युवा उपाध्यक्ष बने मोदी की अक्खड़ कार्यशैली ने उनके विरोधियों की जमात खड़ी कर दी। यही वजह है कि आईपीएल में वित्तीय अनियमितताओं की बात सामने आते ही उन्हें हटाने के लिए लोग लामबंद हो गए। इंडियन प्रीमियर लीग के जन्मदाता मोदी भारतीय क्रिकेट के सबसे प्रभावशाली शख्स बनने से पहले महज एक व्यवसायी थे। आईपीएल बीसीसीआई के लिए ऐसी दुधारू गाय साबित हुआ जिसने पिछले तीन साल में उसके वारे-न्यारे कर दिए।
मोदी के 46 बरस के जीवन पर दृष्टिपात करें तो काफी उतार-चढ़ाव नजर आते हैं। सबसे पहले विवादों से उनका साबका कालेज के दिनों में पड़ा जब वह 1985 में अमेरिका की ड्यूक यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे थे। उन्हें ड्रग्स की कथित तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
भारत लौटने पर मोदी ने कई व्यवसायों में हाथ आजमाए और बाद में क्रिकेट में पदार्पण किया। बीसीसीआई में प्रवेश का उनका प्रयास आखिरकार 2004 में सफल हुआ। राजस्थान की तत्कालीन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की तथाकथित सरपरस्ती में वह राजस्थान क्रिकेट संघ के अध्यक्ष बने। ऐसा आरोप है कि राजे सरकार ने खेल अधिनियम में संशोधन करके मोदी को 40 साल बाद हुए आरसीए चुनाव में मदद की। मोदी की जीत से कइयों के अहम को ठेस पहुंची जिसमें पूर्व अध्यक्ष किशोर रूंगटा शामिल थे। रूंगटा ने मोदी पर धोखेबाजी का आरोप लगाया। मोदी की कामयाबी का सिलसिला यहां से शुरू हुआ तो उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। अगले साल वह बीसीसीआई के उपाध्यक्ष बने।
शरद पवार जब जगमोहन डालमिया को हराकर बीसीसीआई अध्यक्ष बने तब मोदी उनके साथ थे। यही वजह है कि इस धुरंधर राजनीतिज्ञ ने समूचे घटनाक्रम में मोदी का साथ दिया।
आईपीएल की अवधारणा के साथ मोदी मीलों आगे निकल आए। उन्होंने कारपोरेट समूहों और बालीवुड को जोड़कर क्रिकेट का ऐसा तमाशा तैयार किया जो 2008 में पहली गेंद फेंके जाने से पहले ही सुपरहिट हो गया।
क्रिकेट और फिल्मों के दीवाने भारत में इन दोनों का मिलन दर्शकों के लिए वरदान से कम नहीं रहा। शहर पर आधारित फ्रेंचाइजी टीमों के मुकाबले देखने के लिए दर्शक मैदान पर टूट पड़े। ऐसा आरोप है कि राजे सरकार ने खेल अधिनियम में संशोधन करके मोदी को 40 साल बाद हुए आरसीए चुनाव में मदद की।
ऐसी खबरें थी कि मोदी का कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रायल्स और किंग्स इलेवन पंजाब में हिस्सा है लेकिन पहले साल में ये अटकलें बेदम साबित हुई। दूसरे सत्र में आईपीएल और मोदी फिर विवादों से घिर गए। भारत में आम चुनावों से इसकी तारीखें टकराने के कारण सरकार ने आईपीएल से तारीखों में बदलाव के लिए कहा।
लेकिन अक्खड़ मोदी सुनने के मूड में ही नहीं थे। उन्होंने गृहमंत्री की सुने बिना टूर्नामेंट दक्षिण अफ्रीका में कराया। अब ऐसा संदेह है कि उनमें से कई मैच फिक्स थे और मोदी खुद इसमें शामिल थे।
तीसरे सत्र में विवादों की इंतहा हो गई जब नए सत्र के लिए दो नई टीमों की बोली लगी। बोली लगने से पहले मोदी को पहला झटका लगा जब वह आरसीए का चुनाव हार गए। नई आईपीएल टीमों की नीलामी पहले रद्द हो गई क्योंकि बीसीसीआई का मानना था कि मोदी की रखी शर्ते काफी कड़ी थी। नीलामी होने पर कोच्चि को फ्रेंचाइजी मिलने से सभी को हैरानी हुई।
रेंदेवू स्पोर्ट्स वर्ल्ड जैसे गुमनाम ग्रुप ने अडानी समूह और वीडियोकान को हराकर फ्रेंचाइजी हासिल की। इसके बाद मोदी ने टीम के मालिकाना हक का ब्यौरा उजागर करके भानुमति का पिटारा खोल दिया। इसके चलते केंद्रीय मंत्री शशि थरूर को इस्तीफा देना पड़ा और उनकी करीबी दोस्त सुनंदा पुष्कर को 70 करोड़ की स्वैट इक्विटी। इसके बाद आईपीएल और फ्रेंचाइजी टीमों के दफ्तरों पर आयकर विभाग के छापे पड़े जिससे इस टी20 लीग में वित्तीय अनियमितताओं का खुलासा हुआ।
बीसीसीआई ने सारे मसलों पर बातचीत के लिए आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक बुलाई लेकिन मोदी ने इसे अवैध करार देते हुए कहा कि वह ऐसी किसी बैठक में भाग नहीं लेंगे। बाद में उन्होंने मन बदलकर बैठक की अध्यक्षता करने का ऐलान किया लेकिन बोर्ड ने इससे पहले ही उन्हें निलंबित कर दिया।

Monday, 15 February 2010
ताकि भारत को सबक सिखाया जा सके.....!
जिस वक्त शिवसेना और शाहरुख की महाभारत का धारावाहिक चल रहा था....राहुल के मुँबई दौरे का चँदबरदई स्टाईल मेँ गुणगान किया जा रहा था! ठीक उसी वक्त पाक अधिकृत कश्मीर मेँ भारत पर अगले हमले की घोषणा की जा रही थी! उस वक्त जब सरहद के पार भारत के खिलाफ जिहादी नारे लग रहे थे....हमारे यहाँ कथित बुध्दिजीवी एक अनोखी बहस मेँ उलझे थे! हमारी सरकार को उन जिहादी नारोँ की कोई फिक्र नहीँ थी! क्योँकि उसे तो एक फिल्म को रीलीज़ कराना था! लश्कर से जुडे जमात-उद-दावा के नेता मक्की ने पीओके मेँ चार फरवरी को कश्मीर सम्मेलन मेँ कहा था कि पुणे समेत तीन भारतीय शहरोँ पर जिहादी हमला करेँगे, ताकि भारत को सबक सिखाया जा सके! हालाकि हमारे गृह मँत्री को इस बार भी खूफिया तँत्र की नाकामी से इनकार है! सही है जब खुले-आम घोषणा करके हमले किये जा रहे हैँ तो इसे खूफिया तँत्र की नाकामी से जोड कर नहीँ देखा जाना चाहिये! वैसे भी हमारे खूफिया अधिकारियोँ का उपयोग विरोधियोँ की जासूसी कराने मेँ होने लगे, तो देश की सुरक्षा की जानकारी की उम्मीद करना बेमानी ही होगा! हमने एक बार फिर ये साबित कर दिया है कि हमारा सिस्टम एक फिल्म को रीलीज़ करवा कर हिट बनाने मेँ तो योगदान दे सकता है लेकिन घोषणा कर के किये गये आतँकी हमलोँ को रोकने मेँ कामयाब नहीँ हो सकता! बहरहाल हम कश्मीर मेँ आतँकवादियोँ के पुनर्वास की योजना पर जश्न मना सकते हैँ! केन्द्र सरकार ने पीओके से लौटने की इच्छा रखने वाले आतँकीयोँ का स्वागत करने की योजना बनाई है! इस योजना की सिफारिश जम्मू-कश्मीर के मुख्यमँत्री उमर अब्दुल्ला और प्रधानमँत्री द्वारा गठित एक कार्यसमूह ने की थी! सरकार का मानना है कि इस योजना से जम्मू-कश्मीर के उन हज़ारोँ परिवारोँ मेँ खुशी लौट सकेगी, जिनके पुरुष सदस्य आतँकी सँगठनोँ के बहकावे पर हथियारोँ की ट्रेनिँग लेने पीओके चले गये थे! लेकिन अब जिन्होँने हथियार डालने की इच्छा जताई है! सरकार का ये भी मनना है कि इस तरह वो पीओके मेँ आतँक की फेक्ट्रीयोँ का नेटवर्क खत्म कर सकती है! यानि एक तरफ सुरक्षा बल अपनी जान पर खेल कर सीमा की चौकसी कर रहे हैँ और दूसरी तरफ हमारी सरकारेँ आतँकीयोँ को पीओके से कश्मीर मेँ लाकर उनका पुनर्वास कर रही है! ऐसे मेँ ये सवाल उठना लाज़मी है कि नक्सलवाद को आतँकवाद से बडा खतरा मानने वाली हमारी सरकारोँ के पास क्या नक्सलियोँ के पुनर्वास की कोई योजना है? वो गरीब आदिवासियोँ के पुनर्वास के लिये भी क्या उतनी ही नरम है? और कश्मीरी पँडित....? उनके सवाल पर हमारी सरकार मौन क्योँ हो जाती है? क्योँ नहीँ दिखाई देता हमारी सरकारोँ को कश्मीरी पँडितोँ का दर्द? जो हिँसा का रास्ता अख्तियार कर भारत की अखँडता को चुनौती देते हैँ, सरकार को उनके पुनर्वास की चिँता सता रही है! और जो अपने ही देश मेँ रिफ्यूज़ी का जीवन बिता रहे हैँ उनकी कोई चिँता किसी को नहीँ है!
अपनी इस अनोखी योजना के बल पर शायद कश्मीर के मुख्यमँत्री उमर अब्दुल्ला को अगला नोबल शाँति पुरुस्कार भी मिल जाये..! लेकिन उनहेँ नहीँ भूलना चाहिये कि नोबल शाँति पुरस्कार से सम्मानित अमेरिका के राष्ट्रपति बराक हुसैन ओबामा ने इराक और अफगानिस्ताअन पर अपनी नीतियोँ के सँदर्भ मेँ कहा था कि मैँ महात्मा गाँधी का अनुयायी ज़रूर हूँ लेकिन मैँ गाँधी नहीँ बन सकता!

Saturday, 13 February 2010
वेलेँटाईन ने हिँदुस्तानियोँ को प्रेम करना सिखा दिया!
आज के दिन सँत वेलेँटाईन को मेरा प्रणाम! भगवन आपने हिँदुस्तानियोँ को प्रेम करना सिखा दिया! ये आप ही की कृपा का परिणाम है कि आज हमारे बाग बगीचे गुलज़ार रहेँगे! हालाकि गुलज़ार तो वो पहले भी थे लेकिन आज तो समा कुछ और ही होगा! आज प्यार करने वाले अपने प्यार का खुल्लम-खुल्ला प्रदर्शन करेँगे! और प्यार के कथित दुश्मन उनकी खुल्लम खुल्ला पिटाई! हे वेलेँटाईन देवता हम हिँदुस्तानी इस बात के लिये आपके सदा आभारी रहेँगे कि आपने हमेँ खुले मेँ प्यार करना सिखाया! चार दिवारियोँ के भीतर प्यार मेँ वो मज़ा नही जो खुले मेँ है! हालाकि प्रेम का त्यौहार तो हमारी सँस्कृति मेँ भी है! होली और बसँतोत्सव प्रेम के ही तो प्रतीक हैँ! लेकिन अपनी सँस्कृति हमेँ अब अच्छी नहीँ लगती! हमेँ तो आपकी पाश्चात्य सभ्यता से प्रेम हो चला है! इसीलिये तो अब हम हिँदुस्तानी युवा पूरी तरह पाश्चात्य सभ्यता मेँ डूब गये हैँ! हम अब ऐसा कोई कारण नहीँ छोडना चाहते जिससे हम पिछडे कहलायेँ! क्योँकि हमेँ अपनी कोई चीज़ नहीँ भाती! आपकी उन्मुक्त सँस्कृति के हम दीवाने हैँ! इसी लिये आपकी भाषा आपकी सँस्कृति और आपके तरीकोँ को हम तेज़ी के साथ अपना रहे हैँ! पहले जन्मदिन पर हम दीप जलाते थे अब मोमबत्तीयाँ बुझाते हैँ! गरीबोँ को भोजन कराते थे, अब केक काट कर उसे मुँह पर लगाते हैँ! माँ अब मोम हो गई है....और पिता डैड! पहले माता-पिता के पैर छू कर उनका आशीर्वाद लेते थे अब गले मिलते हैँ! इतने पर भी खुद को नई पहचान दी है! कर्ज़ लेकर घी पीने वाली कहावत को हम शब्दश: चरितार्थ कर रहे हैँ! कर्ज़ लेकर ही हम पढाई करते हैँ! और फिर हमारे देश को कर्ज़े मेँ डुबोने वाली विदेशी कँपनीयोँ मेँ काम करते हैँ! होम लोन, कार लोन, सब कुछ लोन पर! पहले हमारे पुरखे साहूकारोँ के कर्ज़ मेँ डूबे होते थे! और आज जब हमारा देश भी कर्ज़े से चल रहा है! तो ऐसे मेँ लोन लेने की ये परँपरा हम कैसे तोड सकते हैँ! हमारी दकियानूसी सँस्कृति से मुक्ति दिलाने मेँ आपने जो योगदान दिया है उसके लिये हम हमेँशा आपके आभारी रहेँगे! हम तो बस उस दिन की आस मेँ जी रहे हैँ अब हमारे देश की सडकोँ पर भी इटली और जर्मनी जैसे नज़ारे दिखाई देँगे! जब हम हर दिन को वेलेँटाईन डे की तरह मना सकेँगे! और बाज़ार हमारा बखूबी इस्तेमाल कर सकेगा! महँगे विदेशी कार्ड्स और विदेशी गिफ्ट खरीद कर आज हम आपको अपने श्रध्दा सुमन अर्पित करेँगे! पबोँ मेँ जाकर जम कर महँगी विदेशी शराब पीयेँगे! पाश्चात्य सँगीत पर जम कर ठुमके लगायेँगे! जमकर जश्न मनायेँगे क्योँकि हम आज़ाद हैँ! जश्न इसलिये भी क्योँकि आज हमारे प्रेरणास्त्रोत महान सँत वेलेँटाइन को याद करने का दिन है!
Thursday, 11 February 2010
सभी गुमनाम हैँ सर!
रोज़ आफिस आफिस जाते वक्त उसे देखता था! तो उसके ज़िन्दा होने पर मुझे आश्चर्य होता था! वो जिसके शरीर पर हड्डियोँ का ढाँचा नज़र आये वो शख्स ज़िँदा हो तो आश्चर्य तो होगा ही! गुमनाम था वो शख्स! इसलिये नहीँ कि उसका कोई नाम नहीँ था! उसका भी कोई नाम तो रहा होगा! लेकिन किसी को जब उसके होने या ना होने से ही कोई फर्क नहीँ पडता था, तो फिर उसके नाम के होने का भी क्या मतलब रह जाता था! शायद इसी लिये आस-पास के लोग उसे गुमनाम कहते थे! उम्र कोई तीस से पैँतीस के बीच! हर आने-जाने वाले को वो बस देखता था! बोलता कुछ नहीँ था! लेकिन जाने क्योँ मुझे लगता था कि उसकी आँखेँ बहुत कुछ कह रही हैँ! पूरी एक दास्तान थी उसकी आँखोँ मेँ इस बात का यकीन है मुझे! कुछ तो कहानी रही होगी उसकी भी! यही सोच कर मैँने आस-पास के लोगोँ से उसके बारे मेँ जानना चाहा..! लेकिन दिलवालोँ की इस दिल्ली मेँ किसी के पास इतना वक्त नहीँ था कि वो एक गुमनाम शख्स के बारे मेँ मुझसे बात कर सके!
सर्दी अपना कहर ढहा रही थी ! और हम सर्दी को जम कर कोस रहे थे! सुबह के शिफ्ट मेँ न्यूज़ बुलेटिँस की ज़िम्मेदारी मुझ पर थी इसलिये सबेरा होने के पहले ही ड्राइवर मुझे लेने पहुँच जाता था! लेकिन गिरते पारे और कहर बरसाते कोहरे से सारी दिल्ली परेशान थी! ना तो पारा चढने का नाम ले रहा था ना ही कोहरा कम होने का! सुबह आफिस से फोन आया, “ सर दस मिनिट मेँ ड्राईवर आपके पास पहुँच जायेगा!” तैयार होकर जब मैँ नीचे पहुँचा तो मुझे अपनी इस जल्दबाजी पर अफसोस हुआ! क्योँकि सर्दी इतनी ज्यादा थी कि खुले मेँ एक मिनिट भी पहाड जैसा लग रहा था! जबकि मैँने गर्म कपडे पहने थे! कुछ ही देर मेँ गाडी आ गई, तो ड्राईवर ने भी मुझसे वही सवाल किया जिस बेवकूफी पर मैँ खुद को कोस रहा था! उसने कहा,- इतनी सर्दी मेँ आप पहले से ही बाहर क्योँ आ गये? मैँ जल्दी से गाडी मेँ बैठा,और ड्राईवर ने गाडी बढाई! आगे कुछ दूर मोड पर पहुँच कर मेरी नज़र शीशे से बाहर गई तो मैँ हैरान रह गया! फुटपाथ पर एक शख्स खुद को समेट कर सर्दी से बचने की नाकाम कोशिश कर रहा था! उसके पास एक चादर भी नहीँ थी! और उसके कपडे फटे हुए थे! ये जानने के लिये कि वो कौन है और इतनी सर्दी मेँ फुटपाथ पर क्या कर रहा है? मैँने ड्राईवर से गाडी रोकने को कहा! गाडी से उतर कर मैँ उसके पास पहुँचा तो देखा ये तो वोही शख्स है जिसे लोग गुमनाम कहते हैँ! तभी ड्राईवर चिल्लाया, “सर दिल्ली के फुटपाथ पर हज़ारोँ लोग ऐसे ही रात गुज़ारते हैँ! जल्दी कीजिये आफिस के लिये लेट हो रहा है!” मेरे कदम पीछे मुडे और ड्राएवर ने सुनसान सडक पर गाडी दौडा दी! दिन भर आफिस मेँ खबरोँ के शोर मेँ उलझा रहा! लेकिंन खबरोँ के इस शोर मेँ मुझे उस “गुमनाम” की खामोश दास्तान सुनाई दे रही थी इसलिये मैँने इनपुट से कहा कि इस कडाके की सर्दी मेँ दिल्ली के फुटपाथोँ पर सोने वाले बेघर लोगोँ पर एक स्टोरी करो!
शाम को आफिस से लौटते वक्त मैँ गर्म कपडोँ की एक दुकान मेँ पहुँचा! मैँने एक कँबल खरीदा और सोचने लगा जब ये कँबल “गुमनाम” को दूँगा तो वो कितना खुश होगा? कँबल लेकर जब उस चौक के करीब पहुँचा तो देखा गुमनाम वहाँ नहीँ है! मैँने उसे आस-पास देखा, लेकिन वो मुझे कहीँ दिखाई नहीँ दिया! मुझे कँबल लिये घूमते देख एक दुकानदार ने मुझसे सवाल किया, किसे ढूँढ रहे हैँ आप? गुमनाम को.....यही बुलाते हैँ ना आप उसे? मैँने कहा! देर कर दी आपने! एमसीडीए वाले ले गये हैँ उसे! सुबह सर्दी से उसकी मौत हो गई! उसके इन शब्दोँ ने मुझे निशब्द कर दिया!
दूसरे दिन रिपोर्टर ने सर्दी मेँ फुटपाथ पर सोने वाले बेघर लोगोँ पर वो स्टोरी फाईल की जो मैँने करने को कहा था! वो मेरे पास आया और उसने कल सर्दी से हुई मौतोँ का आकडा बताया...24. उसने कहा स्टोरी कैसी लगी सर? मैँने कहा इसमेँ एक “गुमनाम” भी है! रिपोर्टर बोला ठँड से मरने वालोँ का कोई नाम नहीँ है, सभी गुमनाम हैँ सर !

माई नेम इज़ “कामन मेन”
कोई कहता है माई नेम इज़ खान...तो कोई कहता है माई नेम इज़ ठाकरे! तो सोचा आज मैँ भी बता ही दूँ कि माई नेम इज़ कामन मेन! शाहरुख की फिल्म की रिलीज़ के ठीक पहले ये बात बताना इसलिये भी मुझे ज़रूरी लगा कि ठाकरे और खान की इस महाभारत मेँ सरकार ने मुझे भुला दिया है! मेरी जान की कोई कीमत नहीँ है! मेरी ज़िँदगी और मौत बस एक आँकडा है! सरकारी आँकडा! मेरे साथ कभी भी कुछ भी हो सकता है! गुँडे-बदमाश, अँडरवर्ल्ड और आतँकवादी सभी मेरी जान के पीछे पडे हैँ! लेकिन सरकार को मेरी कतई चिँता नहीँ है! उसे चिँता है तो इस बात की कि शाहरुख की फिल्म रीलीज़ हो जाये! और आईपीएल वक्त पर हो जाये! इसीलिये तो मेरी प्यारी सरकार ने मुँबइ को छावनी मेँ तब्दील कर दिया है! ऐसा उसने पहले कभी नहीँ किया! तब भी नहीँ जब मुँबई की लोकल ट्रेनोँ मेँ हुए आतँकी हमलोँ मेँ मैँ मारा जा रहा था! आजकल कोई मराठी मानुष की बात कर रहा है तो किसी को उत्तर भारतीयोँ की चिँता सता रही है! लेकिन मुझे भूल गये...... मुम्बई का डिब्बेवाला और बिहार का रिक्शे वाला..... वो मैँ ही तो हूँ! एक आम भारतीय! खान भी मैँ ही हूँ और ठाकरे भी तो मैँ ही हूँ! वैसे सरकार ने ये पहली बार नहीँ किया है! वो तो मुझे आज़ादी के बाद से ही भूलती आई है! मैँ एक आम आदमी हूँ जिसे “आम” समझ कर जिसने चाहा चूमा और जम कर चूसा! ये सिलसिला आज भी जारी है ! अब तो मुझमेँ गुठलियोँ के सिवाय कुछ बचा ही नहीँ है! लेकिन फिर भी सरकार की सारी कल्याणकारी योजनाओँ का केन्द्र मैँ ही हूँ! हाँ वो मैँ ही हूँ जिसके कल्याण लिये पास होती हैँ कईँ योजनाएँ और बटता है अरबोँ का फँड ! फिर भी मैँ भूख से मर रहा हूँ! ना मेरा कोई भविष्य है ना ही मेरे बच्चोँ का! मेरे बच्चे खैराती स्कूलोँ मेँ तालीम के नाम पर अपना वक्त बरबाद कर रहे हैँ! उन्हेँ हिँदी मेँ शिक्षा दी जा रही है! जबकि सरकार ये जानती है कि सरकारी दफ्तर हो या मल्टी नेशनल कँपनी अँग्रेज़ी के बिना कहीँ नौकरी नहीँ मिलती! डाक्टरी, इँजीनियरिँग, कानून, एमबीए, सारी बडी डिग्रीयाँ कानवेँट मेँ पढे अमीरोँ के बच्चोँ को ही बाटी जा रही हैँ! ऐसे मेँ अगर मेरा बच्चा सरकारी बिजली के खँबे के नीचे पढ कर अँग्रेज़ी सीख भी जाता है तो, उसे लाखोँ रुपये खर्च कर महँगी डिग्रीयाँ दिलाना मेरी औकात के बाहर की बात है! मेरे पास तो दो वक्त की रोटी का भी जुगाड नहीँ! तो फीस के लिये लाखोँ रुपये कहाँ से लाउँगा? क्योँकि मैँ एक आम आदमी हूँ! और मेरे बच्चे आम ही बनने के लिये मजबूर हैँ! खास तो ठाकरे साहब हैँ....! खास तो किँग खान हैँ.....! क्योँकि ठाकरे साहब ये जानते हैँ कि राजनीति के लिये ताकत का इस्तेमाल कब और कहाँ करना चाहिये! किँग खान भी इस बात से अच्छी तरह वाकिफ हैँ, कि विवादोँ से फिल्मोँ को फायदा ही नहीँ पहुँचता बल्कि अवार्ड भी मिलते हैँ! विदेशोँ मेँ जाकर अब वो ये बता सकते हैँ कि अपने ही देश मेँ उनकी फिल्म का कितना विरोध हुआ! खास है हमारी पुलिस जो अँडरवर्ल्ड और आतँकीयोँ से लडॅने मेँ कभी इतनी तैयार नहीँ दिखी जितनी इस फिल्म को रिलीज़ कराने के लिये मुस्तैद है! खास है हमारी सरकार जो आम आदमी यानि मेरे लिये साठ सालोँ से सोच-सोच कर बूढी हो गई है! मेरा क्या है मैँ तो आम आदमी हूँ! मैँ महँगाई के बोझ तले दबा जा रहा हूँ! लेकिन किसी को इसकी कोई फिक्र नहीँ! उल्टा सरकार कीमतेँ बढाने की तैय्यारी कर रही है! आटा-दाल मेरी पहुँच से बाहर की बात हो गये हैँ! चीनी खाना तो मैँ शरद पँवार साहब के सुझाव देने के पहले ही छोड चुका था! क्योँकि मैँ जानता हूँ कि ज़्यादा चीनी से डयबटीज़ हो जाता है! पर क्या पँवार साहब ने चीनी खाना छोड दिया? वो तो पोरबँदर के एक साधारण दीवान का बेटा था जो कहने के पहले खुद उस पर अमल करता था! पँवार साहब तो बडे उद्योगपति हैँ! और भारत सरकार के इतने बडे मँत्री हैँ! उनहेँ भला चीनी छोडने की क्या ज़रूरत? बीते सालोँ मेँ जब मुझे गन्ने के दाम नहीँ मिल रहे थे...मैँ यूपी के चौराहोँ पर मेहनत से उपजाई गन्ने की फसल जला रहा था....तब भी तो चीनी मिलोँ के मालिक सरकार से मिलकर मिठाईयाँ खा रहे थे! उस वक्त भी सरकार मेरी आत्महत्याओँ से बेफिक्र थी! विदर्भ मेँ भी तो मैँ ही मर रहा था! उत्तर भारतीय और मराठी किसान दोनोँ के दुख-दर्द बाँटने वाला कोई नहीँ था! क्योँकि दोनोँ ही रूपोँ मेँ वो मैँ ही तो था आम आदमी! और आज भी जब महँगाई और बेरोज़गारी मुझे निगल रही है...मुझे बचाने वाला कोई नहीँ है! क्योँकि माई नेम इस कामन मेन! ए पूअर कामन मेन ओफ इँडिया! मेरे दर्द और भी हैँ क्या आपके पास सुनने का वक्त है?
Monday, 8 February 2010
भ्रष्टाचार अनँत...भ्रष्टाचार कथा अनँता!
आयकर विभाग इन दिनोँ देश भर मेँ छापेमारी कर रहा है! मध्यप्रदेश के बाद अब छत्तीसगढ के आला अधिकारी भी आयकर विभाग के निशाने पर आ गये हैँ! आईएस अधिकारियोँ और नेताओँ के गद्दोँ और बाथरूमोँ मेँ कुबेर के खजाने मिले होँ ये कोई पहली बार नहीँ हुआ है! लेकिन मीडिया मेँ इन खबरोँ के आने के बाद काफी लोगोँ ने अपने बेडरूम और बाथरूम की सफाई करवा दी है! कम से कम मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ के बडे अधिकारी अब कोई रिस्क लेने के मूड मेँ नहीँ हैँ! ये बात दीगर है कि इन भ्रष्ट अधिकारियोँ का सूचना तँत्र इतना व्यापक है कि छापे-मारी की कार्रवाई से पहले ही इनहेँ सूचना मिल जाती है! लेकिन फिर भी सावधानी मेँ ही समझदारी है ये बात हमारे जीनियस अधिकारी अच्छी तरह जानते हैँ!
लेकिन शिवसेना, शाहरुख और राहुल गाँधी की महाभारत के बीच इस मुद्दे की चर्चा कोई करना नहीँ चाहता! हालाकि चर्चा तो राहुल के मुँबई दौरे के वक्त पाकिस्तान मेँ मनाये गये काशिमीर डे की भी नहीँ हुई! जहाँ बडे पैमाने पर भारत विरोधी नारे लगाये गये थे! और भारत मेँ आतँकवाद फैलाने के लिये लश्कर की जम कर पीठ थपथपायी गई थी! कश्मीर के एक अलगाववादी नेता ने इस सभा को फोन पर एड्रेस भी किया था! पाकिस्तान की सरकार ने भी प्रदर्शनोँ का समर्थन किया! इस सभा मेँ भारत पर आतँकी हमले करने वाले मोहममद हामिद सईद सहित कईँ आतँकी भी शामिल हुए थे! लेकिन हमारी सरकार ने पाकिस्तान से इसका कोई जवाब नहीँ माँगा! उससे भी चकित कर देने वाली बात ये कि उसी दिन हमारी सरकार ने पाकिस्तान के सामने बातचीत की पेशकश की! पाकिस्तान मेँ खुलेआम भारत पर हमले करने वाले आतँकी भारत के खिलाफ जिहाद यानि युध्द करने के लिये वहाँ की आवाम को उकसा रहे हैँ! पाकिस्तानी सरकार उनहेँ गिरफ्तार करने की बजाय उनके समर्थन मेँ बयान दे रही है ( पाकिस्तान के प्रधानमँत्री ने उसी दिन कश्मीर की आज़ादी के समर्थन मेँ बयान दिया था!)!....... हमारी सरकार उसी दिन पाकिस्तान से बातचीत की पेशकश करती है! और.......... हमारा मीडिया राहुल के मुँबई दौरे का चँदबरदई स्टाईल मेँ गुणगान करते नहीँ थकता! ये भ्रष्टाचार का कौन सा प्रकर है इसका फैसला आप ही कीजिये! फिलहाल मैँ बात कर रहा हूँ बिहार की!
बिहार मेँ इन दिनोँ मुख्यमँत्री नितिश कुमार आपरेशन क्लीन बिहार चला रहे हैँ! ( इसकी चर्चा भी मीडिया मेँ कहीँ नहीँ है!) नितीश खुश हैँ कि बिहार विशेष न्यायालय अधिनियम 2009 को मँजूरी देने के लिये केन्द्र सरकार सहमत हो गई है! अब उनकी नज़र भ्रष्टाचार की कमाई से बनी आलीशान इमारतोँ पर है! इस कानून के लागू होने के बाद इन इमारतोँ को जब्त कर नितीश इनमेँ गरीब बच्चोँ के लिये सरकारी स्कूल खोल देँगे!
अपराधोँ के कुछ वर्गोँ के जल्द निपटारे और भ्रष्टाचार से जुडी सँपत्ति के अधिग्रहण को आसान बनाने के लिये विशेष न्यायलयोँ का गठन इस विधेयक के माध्यम से किया जायेगा! विधेयक की प्रस्तावना मेँ कहा गया है कि चूँकि सरकार के पास ऐसा मानने के पर्याप्त कारण मौजूद हैँ कि सार्वजनिक पदोँ पर कार्य या कार्य कर चुके व्यक्तियोँ, जो भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 2ग के तहत लोकसेवक भी हैँ, ने बडी सँख्या मेँ अकूत धन अर्जित किया है, जो उनकी आय के ज्ञात स्त्रोतोँ से मेल नहीँ खाता है! इसलिये अब राज्य सरकार अधिसूचना जारी कर पर्याप्त सँख्या मेँ विशेष न्यायालयोँ की स्थापना करेगी! इन विशेष न्यायलयोँ की अध्यक्षता पटना उच्च न्यायाल की सहमति और राज्य सरकार की और से निर्दिष्ट न्यायाधीश करेँगे! बिहार मेँ सता मेँ आने के बाद मुख्यमँत्री नितीश कुमार के सामने हर स्तर पर व्याप्त भ्रष्टाचार पर विराम लगाने की चुनौती मुँह बाँये खडी थी! सच तो यही है कि आज़ादी के बाद से ही बिहार मेँ घोटालोँ की बुनियाद पड गई थी! छोआ घोटाले से शुरु हुआ ये सिलसिला 2004 के बाढ राहत घोटाले तक जारी रहा! देर आये, दुरुस्त आये वाली कहावत यहाँ चरितार्थ होती दिखती है! क्योँकि बिहार नहीँ ये तो पूरे देश मेँ पहले ही हो जाना चाहिये था! आपरेशन क्लीन बिहार की शुरुआत कर नितिश ने बाकी राज्योँ को भी एक राह दिखाई है! अब देखना ये है कि बाकी राज्य पाटॅलिपुत्र से शिक्षा लेते हैँ या नहीँ

Sunday, 7 February 2010
नक्सलवाद को आतँकवाद के चश्मेँ से ना देँखे!
केन्द्र सरकार ने ये स्पष्ट कर दिया है कि नक्सलवाद और आतँकवाद से सख्ती से निपटा जायेगा! गृहमँत्री ने इन दोनोँ को ही आँतरिक सुरक्षा के लिये बडा खतरा बताया है! गौर करने वाली बात ये है कि दोनोँ समस्याओँ को एक ही चश्मेँ से देखा जा रहा है! जानकार ये जानते हैँ कि इस बयान मेँ कुछ भी नया नहीँ है! इस तरह के बयान आये दिन जारी हो रहे हैँ! हमारे नीति निर्माता ये बात क्योँ नहीँ समझते कि बयानोँ से समस्याएँ खत्म नहीँ होती! सँसद पर हमले से लेकर 26/11 तक आतँकवाद से सख्ती से निपटने के कितने बयान जारी हुए? लेकिन यहाँ मैँ बात सिर्फ नक्सलवाद की करना चाहूँगाँ! कभी हमारे नीति निर्माताओँ ने इस बात पर विचार नहीँ किया कि बँगाल के नक्सलवाडी से शुरु हुआ एक छोटा सा आँदोलन देश की आँतरिक सुरक्षा के लिये इतना बडा खतरा कैसे बन गया कि आज सरकार आतँकवाद से भी पहले नक्सलवाद के सफाये की बात कर रही है! इससे भी बडा सवाल ये है कि क्या नक्सलवाद को ताकत के बल पर खत्म किया जा सकता है? नक्सलवाद को चँबल के दस्यु समस्या की तर्ज़ पर खत्म करने को तैयार बैठी हमारी सरकार ये नहीँ समझ पा रही कि नक्सली चँबल के डाकू नहीँ हैँ जो एक बार खत्म हो गये तो हमेशा के लिये आतँक का खात्मा हो जायेगा! दरासल ये एक विचारधारा है! आपने दस नक्सली मारे तो व्यवस्था से आक्रोशित सौ नौजवान नक्सलवाद की राह पकड लेँगे! तब आप क्या करेँगे? कितनोँ को मारेँगे? कितना खून बहायेँगे? लेकिन अगर आपने नक्सली विचारधारा को खत्म कर दिया तो कोई नौजवान सुनहरा भविष्य छोड कर क्योँ बँदूक उठायेगा भला? ये बात सौ फीसदी सच है कि आदिवसियोँ के साथ लँबे समय से अन्याय होता आया है! आदिवासी समाज बहुत ही भोला और सीधा होता है! लेकिन पूँजीपतियोँ ने इनके इस भोलेपन का फायदा उठाया है! मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ के आदिवासी गाँवोँ की दुर्दशा देख कर कोई भी इस बात का सहज ही अँदाजा लगा सकता है कि आदिवासियोँ के साथ किस हद तक छ्ल हुआ है! आदिवासियोँ के कल्याण के लिये सरकार की तरफ से अरबोँ रुपयोँ की योजनायेँ सिर्फ कागज़ोँ पर ही कार्याँवित हुई हैँ! यानि गरीब आदिवासियोँ का हक भ्रष्ट व्यवस्था की बलि चढ गया! यहाँ तक कि उनकी ज़मीनेँ भी हडॅप ली गई! जँगल पर उनहेँ अधिकार की बात आज़ादी के पाँच दशकोँ तक नहीँ हुई! इसी व्यवस्था के प्रति आक्रोश ने ही नक्सलवाद को जन्म दिया है! दरअसल हम हर चीज़ का इलाज एलोपौथी से करना चाहते हैँ! हम बीमारी को मिटाना चाहते हैँ उसके कारण तक पहुँचने की कोशिश ही नहीँ करते! नक्सलवाद का इलाज एलोपैथी नहीँ होम्योपैथी है! इस समस्या के कारण को समझ कर उन कारणोँ का इलाज करना होगा जो इस समस्या को बढावा दे रहे हैँ! सतही बातेँ करने से कुछ नहीँ होगा! ना दोषारोपण करने से कुछ होने वाला है! हम कश्मीर मेँ होम्योपैथिक इलाज कर रहे हैँ! जहाँ एलोपैथिक ट्रीतमेँट की ज़रुरत है! आदिवासी हमारे अपने हैँ! हमेँ नहीँ भूलना चाहिये “आदिवासी विद्रोह” जिसने उस वक्त अँग्रेजोँ को चुनौती दी थी जब सारा देश उनकी ताकत के आगे हथियार डाल चुका था!
वोट बैँक की राजनीति मेँ आदिवासी वर्ग कहीँ पीछे रह गया! आज झूठे एसटी सर्टिफिकेट के दम पर कईँ लोग उँचे सरकारी ओहदोँ पर बैठे हैँ! इससे अँदाज़ा लगायाअ जा सकता है कि हमारी व्यवस्था ने आदिवासियोँ को किस हद तक छ्ला है! सच्चे आदिवासी तो दो वक्त की रोटी को मोहताज हैँ! वो अपने जँगलोँ से और अपनी ज़मीनोँ से बेदखल कर दिये गये हैँ! आप रेलवे की पटरियोँ की मरमत्त का काम करते आदिवासी परिवारोँ को अकसर देखते होँगे! पिताजी की पोस्टिँग आदिवासी इलाकोँ मेँ होने के कारण उन लोगोँ की दुख तकलीफोँ को नज़दीक से देखा है मैँने! इसके बाद जब टीवी पत्रकारिता की शुरुआत की तो आँध्र प्रदेश मेँ काम करने का मौका मिला! जो आदिवासी बहुल इलाका है! हैदराबाद मेँ रह कर छत्तीसगढ के लिये जब बुलेटिन बनाये तो समझ आया छत्तीसगढ मेँ क्योँ पनप रहा है नक्सलवाद ? सलवा-जुडुम के नाम पर गरीब आदिवासियोँ का लहू बहते देखा! तो दिमाग मेँ बिजली सी कौँध गई! जब नक्सलियोँ से निपटने मेँ राज्य की पुलिस ने हाथ खडे कर दिये तो सरकार ने भोले-भाले आदिवासियोँ के हाथोँ मेँ ही बँदूक थमा दी! इसके बाद आये दिन आदिवासियोँ के साथ खूनी सँगर्ष की खबरेँ आने लगी! सलवा जुडुम कार्यकर्ताओँ को नक्सली चुन-चुन कर निशाना बना रहे थे! किसी को हाथ पैर बाँध कर गोली मार दी जाती थी, तो किसी को गाँव की चौपाल पर लटका दिया जाता था! सरकार और पुलिस मूक दर्शक बनी सब देख रही थी! आदिवासियोँ की सुरक्षा करने के बजाये उसने आदिवासियोँ के हाथोँ मेँ बँदूकेँ थमा दी थीँ! हमारे चैनल यानि ईटीवी के सिवाय कोई मीडिया इसकी रिपोर्टिँग नहीँ कर रहा था! क्योँकि दँतेवाडा, बस्तर, के ये इलाके नक्सलियोँ का गढ थे! और इतने इँटीरियर मेँ थे कि किसी भी राष्ट्रीय चैनल का नेटॅवर्क वहाँ तक नहीँ था! आपको ये जान कर हैरानी होगी कि बहुसँख्यक आदिवासी नक्सलियोँ के खिलाफ थे! इसीलिये वे सलवाजुडुम का समर्थन कर रहे थे! जबकि इस आँदोलन मेँ निर्दोष आदिवासी अकारण ही मारे जा रहे थे! अब भी वो विज़वल आँखोँ के सामने घूम रहे हैँ जब आये दिन दँतेवाडा और बस्तर के जँगलोँ मेँ हज़ारोँ आदिवासी स्वप्रेरणा से जुटते थे और नक्सलवाद के खिलाफ एकजुट होने का सँकल्प लेते थे! इनमेँ बच्चे बूढे और जवान सभी लोग थे! सलवा जुडुम और छत्तीसगढ के विकास को लेकर जब मैँने छत्तीसगढ के मुख्यमँत्री रमन सिँह से सवाल किये थे तो मुख्यमँत्री नहीँ बता पाये कि आदिवासियोँ के कल्याण के नाम पर बना आदिवासी राज्य छत्तीसगढ नक्सलवाद का गढ क्योँ बन गया? कमोबेश यही स्थिति झारखँड की भी है! आदिवासियोँ के कल्याण के नाम पर अलग राज्य बना कर भी अगर आप उनहेँ मूलभूत सुविधायेँ भी नहीँ दे सकते तो इसका सीधा सा मतलब ये है कि आपकी मँशा सही नहीँ है! शोषण से ही आक्रोष पांपता है आप शोषण रोक दीजिये आक्रोष स्वत: खत्म हो जायेगा! सलवाजुडुम का समर्थन करने वाला आदिवासी समाज कभी व्यवस्था का विरोधी था ही नहीँ! लेकिन व्यवस्था ने कभी उसकी मदद करने की इमानदार कोशिश नहीँ की! अब यदि उससे नाराज़ होकर कुछ लोगोँ ने हथियार उठा लिये तो उनसे मुकाबला करने के लिये गरीब आदिवासियोँ को हथियार देकर किनारा कर लेना और फिर उनकी मौत का तमाशा देखना क्या सही ठहराया जा सकता है? क्योँ नहीँ हमारी सरकारेँ आदिवासी इलाकोँ मेँ विकास कार्योँ पर ज़ोर देती है? क्योँ नहीँ वहाँ बिजली, पानी, सडक, स्कूल, अस्पताल जैसी मूलभूत सुविधायेँ मुहैया करवाती है? क्योँ नहीँ वहाँ ग्राम न्यायालय स्थापित किये जाते और आदिवासियोँ का शोषण करने वालोँ को कडे दण्ड दिये जांते ? सच है आज लोकतँत्र से ज्यादा जरुरत गुड गवर्नेँस की है!

Saturday, 6 February 2010
क्या युवराज करेँगे लोकतँत्र का इलाज?
अगर सरकार खुद ये स्वीकार कर रही है कि आज़ादी के छ्ह दशक के बाद चालीस करोड हिँदुस्तानी गरीबी की रेखा के नीचे बसर कर रहे हैँ तो ये लोकतँत्र किसके लिये हैँ इस बात का अँदाज़ा लगाया जा सकता है! ज़्यादा दिन नहीँ हुए जब दिल्ली की सरकार को कोर्ट ने कामनवेल्थ गेम्स के नाम पर हाड कपा देने वाली सर्दी मेँ गरीबोँ के आशियाने तोडने पर फटकार लगाई थी! मतलब साफ है कि लोकतँत्र की आड मेँ पूँजीवादी ताकतेँ अपना हित साध रही हैँ! मध्य प्रदेश मेँ एक आईएस दम्पत्ति के गद्दोँ से करोडोँ रुपये बरामद हुए! लेकिन सरकार कार्रवाई के लिये जाँच रिपोर्ट का इँतज़ार कर रही है! यानी हमारा सिस्टम भी ताकतवर का साथ देता है! और कमज़ोर को सज़ा देता है! ये वही मुख्यमँत्री शिवराज हैँ जो थोडी सी अनियमितता पर कर्मचारियोँ को कडी सज़ा देते हैँ! लेकिन इस बार मामला आईएएस साहब का है! ऐसे मेँ राहुल सिस्टम को कैसे बदलेँगे ये तो राहुल ही जानेँ! क्योँकि उनके पिता राजीव गाँधी भी इन मुद्दोँ पर कुछ ऐसी ही क्राँतिकारी सोच रखते थे! ये बात दीगर है कि उनके रहते काँग्रेस नेताओँ पर भ्रष्टाचार और घोटालोँ के कम आरोप नहीँ लगे! नेहरु भी देश मेँ समाजवाद लाना चाहते थे! इँदिरा भी गरीबी हटाना चाहती थी! राजीव भ्रष्टाचार को खत्म करना चाहते थे! इसीलिये एक बार उनहोँने कह दिया था कि गरीबोँ के लिये उपर से चलने वाला एक रुपया जब गरीबोँ तक पहुँचता है तो वह दस पैसे रह जाता है! उस वक्त इस बयान के लिये राजीव गाँधी की खूब वाह वाही हुई थी! मैँ छोटा था! स्कूल मेँ पढता था..! ज्यादा समझ नहीँ थी तब! लेकिन इस बात पर तब मुझे आश्चर्य हुआ था कि देश के प्रधानमँत्री खुद इतने बडे पैमाने पर भ्रष्टाचार को स्वीकार रहे हैँ तो इसके लिये ज़िम्मेदार कौन है? क्या भ्रष्टाचार ना रोक पाने के लिये सरकार की कोई ज़िम्मेदारी नहीँ बनती? अगर सरकार मेँ शामिल मँत्री ही घोटालोँ मेँ लिप्त पाये जायेँ तो क्या प्रधानमँत्री ऐसे भ्रष्ट्र मँत्रीयोँ को नियुक्त करने के लिये दोषी नहीँ है? कहने की ज़रुरत नहीँ है कि राजीव और नरसिँहा राव सरकार मेँ रिकार्ड दागी मँत्री थे! कुछ दिनोँ पहले जब राहुल गाँधी ने कहा कि नरेगा के लिये केँद्र से चला पैसा गरीबोँ तक पूरी तरह नहीँ पहुँच रहा तो मुझे राजीव गाँधी का वो पुराना बयान याद आ गया! मतलब साफ है नेहरु समाजवाद लाना चाहते थे! लेकिन समाजवाद पीढीयाँ के बीत जाने के बाद भी नहीँ आया! इँदिरा गरीबी मिटाना चाहती थीँ! लेकिन इँदिरा के बाद भी गरीबी नहीँ मिटी! राजीव भ्रष्टाचार मिटाना चाहते थे! राजीव के बाद अब वही बात राहुल दोहरा रहे हैँ! ये बात दीगर है कि राहुल गरीबी और समाजवाद की भी बात कर रहे हैँ! नेहरु से लेकर राहुल के युग तक जो बडा परिवर्तन हुआ वो ये कि समाजवाद तो नहीँ आया, लेकिन पूँजीवाद मजबूत हुआ! गरीबी तो नहीँ हटी लेकिन गरीब बढ गये! भ्रष्टाचार नहीँ मिटा उल्टा उसका पोषण हुआ! अब अपने नाज़ुक काँधोँ पर तीन पीढीयोँ का बोझ लिये काँग्रेस के युवराक क्या कमाल कर पायेँगे ये देखना दिलचस्प होगा!
बीमार है हमारा लोकतँत्र!
राहुल गाँधी की तारीफ करनी होगी! क्योँकि काँग्रेस के युवराज इन दिनोँ वो सवाल उठा रहे हैँ जिसे कहने की हिम्मत किसी नेता ने आज तक नहीँ दिखाई! राहुल खुले-आम ये कहते हैँ कि काँग्रेस सहित देश के किसी भी दल मेँ आँतरिक लोकतँत्र नहीँ है! राहुल ये कहने से भी नहीँ चूकते कि राजनीति मेँ परिवारवाद हावी है!
अगर काँग्रेस का इतिहास उठा कर देखेँ तो आज़ादी के बाद से काँग्रेस मेँ परिरवाद का ही बोल-बाला रहा! आज़ादी के बाद काँग्रेस मेँ आँतरिक लोकतँत्र खत्म सा हो गया था! जो थोडा बहुत बचा था वो इँदिरा गाँधी ने खत्म कर दिया! राहुल गाँधी कहते हैँ कि राजनीति मेँ इसलिये हैँ क्योँकि वो एक राजनैतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैँ! उनके मुताबिक राजनीति मेँ आने के चार रास्ते हैँ, पहला परिवारवाद, दूसरा पैसा, तीसरा शक्ति, और चौथा सँघर्ष! वो ये भी बताते हैँ कि चौथा रास्ता सबसे मुश्किल है! और उसमेँ बहुत वक्त भी लगता है! यानी काँग्रेस के युवराज देश मेँ लोकतँत्र का सच जानते हैँ! ये उतना चौकाने वाला नहीँ है जितना ये कि वो इस सच को बताने से नहीँ चूक रहे! राहुल काँग्रेस मेँ आँतरिक लोकतँत्र की वकालत कर रहे हैँ इसी लिये अब पार्टी मेँ पदाधिकारियोँ के लोकताँत्रिक तरीके से चुनाव की बात हो रही है! लेकिन सवाल ये है कि ये बात राहुल के कहने के बाद ही क्योँ हुई? उससे भी बडा सवाल अगर काँग्रेस सहित तमाम राजनैतिक दलोँ मेँ आँतरिक लोकतँत्र ही नहीँ है तो देश मेँ लोकतँत्र कहाँ बचता है! राहुल ने व्यवस्था की उस नस को पकडा है जिसकी वजह से देश मेँ लोकतँत्र बीमार है! जी हाँ अगर हमारे राजनीतिक दलोँ मेँ ही आँतरिक लोकतँत्र नहीँ है तो फिर देश मेँ लोकताँत्रिक व्यस्था की बात करना आईने से मुँह चुराने की तरह है! सच्चाई ये है कि देश मेँ ऐसा कोई राजनैतिक दल नहीँ है जो जो परिवारवाद की जकड से मुक्त हो! सबसे दुखद पहलू ये है कि तमाम राजनैतिक दल प्राईवेट लिमिटेड कँपनीयोँ की तरह किसी एक परिवार की जागीर बन कर रह गये हैँ! मायावती बीएसपी की मालकिन हैँ तो मुलायम सपा के मालिक! आरजेडी मेँ लालू का सिक्का चलता है! तो डीएमके के लिये करुणानिधी भगवान हैँ! एआईडीएमके की मालकिन हैँ जयललिता! बाला साहब ठाकरे शिवसेना के लिये सब कुछ हैँ तो टीडीपी सहित दक्षिण की भी सभी पार्टीयाँ परिवारवाद की जकड मेँ हैँ1 ये सिर्फ चँद नाम हैँ लेकिन अछूता कोई नहीँ! कहने की ज़रूरत नहीँ कि देश के दोनोँ प्रमुख राजनैतिक दलोँ मेँ भी आँतरिक लोकतँत्र ना के बराबर है! जहाँ बीजेपी सँघ के इशारोँ पर चलती है तो वहीँ काँग्रेस मेँ सोनिया का कद पीएम और राष्ट्रपति से भी उँचा है!
ऐसे मेँ अगर काँग्रेस के युवराज भारतीय राकनीति की बबसे पुरानी बिमारी के बारे मेँ खुल कर बात कर रहे हैँ तो इसका स्वागत होना चाहिये! क्योँकि जब तक इस बीमारी का इलाज नहीँ होगा भरतीय राजनीति मेँ अच्छे नेताओँ का पदार्पण नहीँ हो सकता! कहने की ज़रूरत नहीँ है कि हमारे देश मेँ एक इमानदार व्यक्ति को कोई राजनैतिक दल टिकट तक देना पसँद नहीँ करता ! जबकि अपराधियोँ को धडल्ले से सँसद पहुँचाया जा रहा है! भारतीय राजनीति के बढते अपराधिकरण का केवल एक ही इलाज है! और वो है पार्टियोँ मेँ आँतरिक लोकतँत्र की स्थापना! हमेँ आज अच्छे नेताओँ की सख्त ज़रूरत है! लेकिन सवाल ये है कि अच्छे नेता आयेँगे कहाँ से? क्या हमारा सिस्टम ऐसा है जो अच्छे नेता पैदा कर सके? इस बात का जवाब काँग्रेस के युवराज राहुल गाँधी दे रहे हैँ! अगर हमारा सिस्टम राजनीति मेँ मधु कोडा जैसे नेता पैदा कर रहा है......अगर हमारा सिस्टम बटवारे की राजनीति को बढावा दे रहा है......अगर हमारा सिस्टम सँसद मेँ चालीस फीसदी से भी ज़्यादा खूँखार अपराधियोँ को पहुँचा रहा है....... अगर हमारा सिस्टम राजनीति मेँ परिवारवाद को पोषित कर रहा है......अगर हमारे सिस्टम ने देश को चलाने वाले राजनैतिक दलोँ को प्राईवेट लिमैटेड कँपनीयोँ मेँ तब्दील कर दिया है........अगर हमारे सिस्टम ने देश से आँतरिक लोकतँत्र को खत्म कर दिया है तो इस सिस्टम को हमेँ खत्म कर देना चाहिये! और जन्म देना चाहिये एक नई व्यस्था को ...एक ऐसी व्यवस्था जो सच्चे अर्थोँ मेँ लोकताँत्रिक हो! ये आवाज़ जनता की तरफ से ही उठनी चाहिये कि काँग्रेस ही नहीँ देश की सभी राजनैतिक पार्टियोँ मेँ आँतरिक लोकतँत्र की स्थापना की जाये! चुनावोँ के वक्त टिकिट वितरण पूरी तरह से पारदर्शी बनाया जाये! और किसी भी स्थिति मेँ अपराधियोँ को टिकिट ना दिया जाये! भारत मेँ बीमार पडी लोकताँत्रिक व्यवस्था के उपचार की शुरुआत राजनैतिक दलोँ मेँ आँतरिक लोकतँत्र की स्थापना से की जा सकती है! अब देखना है राहुल अपने ही दल मेँ लोकतँत्र की स्थापना मेँ कितने कामयाब हो पाते हैँ?

Thursday, 4 February 2010
शिवसेना और शाहरुख की महाभारत का सच...!
एक अजीबो गरीब स्थिति देख रहा हूँ इन दिनोँ! समझ नहीँ आता क्या करूँ? अमर प्रेम कथा अभी खत्म भी नहीँ हुई कि शाहरुख पर महाभारत शुरु हो गई? हिँदुस्तान मेँ जिस तरह मीडिया का दुरुपयोग हो रहा है वैसा शायद ही दुनिया के किसी देश मेँ होता होगा! सारा देश जब महँगाई की मार से कराह रहा है उस वक्त हमारे मीडिया मेँ शाहरुख और शिव सेना का डेली सोप चल रहा है! कल किसने क्या कहा था? आज किसने क्या कहा और अगले दिन कौन क्या कहने वाला है? बचकाने बयान...और उनसे भी बचकाना उन बयानोँ का प्रसारण! क्या इस वक्त देश मेँ कोई खबर नहीँ? महँगाई, गरीबी, अशिक्षा, बेरोज़गारी और उससे भी बढकर भ्रष्टाचार! जी हाँ भोपाल मेँ आईएस दम्पत्ति के गद्दोँ से करोडोँ रुपये बरामद हुए हैँ! लेकिन ये कोई खबर ही नहीँ बनी! ये कोई मुद्दा नहीँ बना! बाला साहब ने सामना मेँ क्या लिखा? शाहरुख ने क्या कहा? ये मुद्दा बन गया! राष्ट्रीय मुद्दा? क्या मज़ाक नहीँ हो रहा इस देश की जनता के साथ! कौन नहीँ जानता कि ठाकरे और शाहरुख दोनोँ ही अपना मतलब साध रहे हैँ? क्या शाहरुख पानी मेँ रह कर मगरमच्छ से बैर ले सकते हैँ? क्या ठाकरे नहीँ जानते कि वो जो कर रहे हैँ या जो लिख रहे हैँ वो मर्यादित है या नहीँ! जानते हैँ सब जानते हैँ.....ठाकरे भी....शाहरुख भी और मीडिया भी! शिवसेना अपनी राजनीति चमका रही है! शाहरुख अपनी फिल्म चमका रहे हैँ मीडिया टीआरपी चमका रही है! और बेचारी जनता बेवकुफ बन रही है! ठाकरे सोनिया को ताना दे रहे हैँ...राहुल को भी नहीँ बख्श रहे! महाराष्ट्र मेँ काँग्रेस की सरकार है! लेकिन काँग्रेस चुप है! चुप ही नहीँ वो खुश भी है! कुछ दिन पहले महँगाई के मुद्दे पर केन्द्र सरकार के हाथ पाँव फूल रहे थे! उससे जवाब देते नहीँ बन रहा था! लेकिन अब शाहरुख पर मची इस महाभारत का फायदा उठा कर चुपके से तेल और डीज़ल की कीमतेँ बढाने की तैयारी हो रही है! क्योँकि जनता का ध्यान तो अब शिवसेना और शहरुख पर है! महँगाई को तो वो भूल गई है! इसीलिये हमारे विद्वान गृह मँत्री भी शाहरुख-शिवसेना विवाद मेँ कूद पडे हैँ! वो खुल कर शाहरुख का समर्थन कर रहे हैँ! ये बात अलग है कि महँगाई पर वो कुछ नहीँ बोलते! किसानोँ की आत्म हत्या पर कुछ कहने के लिये उनके पास वक्त नहीँ होता!
कैसी विडम्बना है? गँगा का प्रदूषण कोइ मुद्दा नहीँ है! कालाहाँडी की भुखमरी कोई मुद्दा नहीँ है! खत्म होते बाघ कोई मुद्दा नहीँ है! बढती जनसँख्या कोई मुद्दा नहीँ है! बढते अपराध कोई मुद्दा नहीँ है! भ्रष्टाचार मेँ डूबे नेता और अफसर ,कोई मुद्दा नहीँ है! न्याय की आस मेँ दम तोडते गरीब....कोई मुद्दा नहीँ है! चरमाराई कानून व्यस्था कोई मुद्दा नहीँ है! गाँवोँ मेँ चिकित्सा के अभाव मेँ दम तोडते मरीज़ कोई मुद्दा नहीँ है! सडकेँ राशन, स्कूल, खेती, तरक्की.....! क्या करेँगे इन सब की बात करके? लेकिन बाटला हाउस......? मुद्दा है.......! बहुत बडा मुद्दा है! क्या अँतर रह जाता है काँग्रेस और शिव सेना मेँ? दोनोँ ही तो बटवारे की राजनीति कर रहे हैँ! बाटला हाउस मुटभेड के वक्त केन्द्र और राज्य दोनोँ जगह काँग्रेस की ही सरकार थी तो क्या काँग्रेस के चाणक्य दिग्विजय सिँह जवाबदारी लेँगेँ? कौन नहीँ जानता कि ये बयान बिहार चुनावोँ के मद्देनज़र दिया गया है! पहले दिग्विजय का आज़मगढ जाना, फिर मुटभेड मेँ मारे गये आरोपीयोँ के घर जाकर वहाँ से बयान जारी करना....क्या साबित करता है? चुनावोँ के वक्त हमारे नेता साम्प्रादायिकता से जुडी बातोँ को ही क्योँ हवा देते हैँ? क्या लोकतँत्र मेँ नेताओँ का मकसद सिर्फ और सिर्फ चुनाव जीतना ही रह गया है? मुझे लगता है अब वक्त आ गया है न्यायपालिका को इसमेँ दखल देना चाहिये! मीडिया इन बयानोँ को प्रमुखता के साथ दिखाता है? अच्छी खबरोँ को दबाना और बुरी खबरोँ को बार-बार दिखाना....! क्या सच मेँ हम पत्रकारिता कर रहे हैँ? ज़रा सोचिये!

Saturday, 5 December 2009
भारत को क्या चाहिये....मँदिर या मस्जिद?
लो फिर आ गया छह दिसम्बर! किसी के लिये ये काला दिन है तो किसी के लिये विजय दिवस? लेकिन अयोध्या...? उसके लिये ये कौन सा दिन है? कोई जा कर पूछे अयोध्या से! उस अयोध्या से जहाँ जन्मेँ थे मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम! वो राम जो भारत की आत्मा मेँ बसते हैँ! वही राम घर-घर मेँ पूजे जाते हैँ! वो तुलसी के राम हैँ....वो अहिल्या के राम हैँ,,,वो केवट के भी राम हैँ....हाँ वही राम जिनका नाम लेकर हसते हुए गाँधी ने अपने सीने पर गोलीयाँ खाई थी! ताकी इस देश की एकता और सँस्कृति को बचाया जा सके! तो क्या गाँधी का बलिदान काम आया?
मातम मनाने वाले आज मातम मनायेँगे...! उनके लिये ये बरसी है! बरसी जो हर बरस आती है! उनहेँ रोने और बिलखने का मौका देकर जाती है! उनहेँ मौका देती है इस बात का कि वो बता सकेँ इस देश मेँ अल्पसँख्यकोँ पर कितने अत्याचार हो रहे हैँ! उनके धार्मिक स्थलोँ को तोडा जा रहा है! वो कितने असुरक्षित हैँ! ये दिन उनहेँ राजनीति करने का एक अहम मौका देता है इसलिये इस दिन को तो कभी भुला ही नहीँ सकते! लेकिन हैरानी की बात ये है कि आस्ट्रेलिया महाद्वीप के बराबर जनसँख्या वाले वर्ग को अल्पसँख्यक बता कर उसे राष्ट्र की मुख्यधारा से अलग करने का दुस्साहस करते हैँ और कोई उनहेँ कुछ नहीँ कहता! यही तो भारत की विशेषता है कि यहाँ निर्माण और विनाश करने वाली ताकतेँ एक साथ रहती हैँ!
राम थे तो रावण भी था! कृष्ण थे तो कँस भी था! गाँधी थे तो जिन्ना भी था! गाँधी ने प्रेम का सँदेश दिया तो जिन्ना ने नफरत को फैलाया! गाँधी ने अहिँसा को पूजा तो जिन्ना ने प्रत्यक्ष कार्रवाई दिवस मनाया! राम ने रावण का वध किया तो कृष्ण ने कँस का! लेकिन गाँधी, जिन्ना की नफरत का वध नहीँ कर पाये! कह सकते हैँ कि राम और कृष्ण तो अवतार थे लेकिन गाँधी कोई अवतार नहीँ थे... इसलिये गाँधी की अहिँसा जिन्ना की नफरत के आगे जीत नहीँ पाई! लेकिन इसका ये मतलब कतई नहीँ है कि जिन्ना सही थे! जिस नफरत को हथियार बना कर जिन्ना ने पाकिस्तान लिया था आज आधी शताब्दी बीत जाने के बाद भी पूरा पाकिस्तान उसी नफरत की आग मेँ जल रहा है! शायद ये उन मासूमोँ की आहेँ हैँ जो बँटवारे की आग मेँ अपना सब कुछ लुटा बैठे!
भारत की स्वतंत्रता का इतिहास पढाने से ज्यादा ज़रूरी है कि इस देश की नई पीढी को बँटवारे का इतिहास पढाया जाये! उसे कभी ये क्योँ नहीँ बताया जाता कि क्योँ हुआ था देश का बटवारा? और क्या हुआ था बटवारे के बाद? मुझे अपने स्कूल के एक शिक्षक की वो बात याद आती है जो हमेँ इतिहास पढाया करते थे....वो कहा करते थे कि “इतिहास की अच्छी बातोँ को चाहे भुला दो.... लेकिन उसकी बुरी बातोँ को कभी नहीँ भुलाना! क्योँकि इतिहास खुद को दोहराता है!”
हाँ अयोध्या का इतिहास गुजरात मेँ दोहराया गया! लेकिन सवाल ये है कि ये इतिहास कब तक खुद को दोहरायेगा? आखिर हम कब इतिहास से सबक लेकर अपनी पुरानी गलतियॉ को दोहराना बँद करेँगे? कब तक हम अल्पसँख्यक - बहुसँख्यक, अगडे –पिछडे का रोना रोते रहेँगे? किसी को मँदिर चाहिये तो किसी को मस्जिद..! आज़ादी के वक्त हमारी जनसँख्या तीस करोड थी और आज चालीस करोड हिँदुस्तानी गरीबी की रेखा के नीचे बसर कर रहे हैँ! क्या सच मेँ हम विकास की तरफ बढ रहे हैँ! अगर ये विकास है तो ये कैसा विकास है जो सिर्फ एक वर्ग विशेष का ही भला कर रहा है और दूसरा वर्ग मूल्भूत सुविधाओँ के लिये भी तरस रहा है! हम आखिर ये क्योँ नहीँ समझ पा रहे कि आज हमारे सामने असली मुद्दे और असली चुनौतियाँ क्या हैँ?
द्वितीय विश्व युध्द के बाद बरबाद हो चुके देश जर्मनी और जापान थोडे ही समय मेँ फिर से दुनिया की महा शक्ति बन बैठे हैँ! और हम......? हम आठ नौ फीसदी की ग्रोथ रेट पर फूले नहीँ समा रहे! जबकि हमारे बच्चे इँडिया गेट और लाल किले पर भीख माँगते देखे जा सकते हैँ! कामनवेल्थ के मद्देनज़र सरकार दिल्ली से झुग्गीयोँ और भिखारियोँ को हटा रही है ताकि विदेशी मेहमानोँ को असली भारत की तस्वीर ना दिखे! गरीबी हटाओ के नारे के साथ इँदिरा गाँधी सत्ता मेँ आई थीँ! इस बात को अरसा बीत चुका! लेकिन गरीबी नहीँ हटी...अब हमारी सरकार गरीबोँ को हटा कर विदेशी मेहमानोँ के सामने भारत की साख बचाने की कोशिश कर रही है! सुरसा के मुह की तरह बढती गरीबी... और विस्फोटक होती हमारी जनसँख्या.....क्या आपको लगता है कि मँदिर-मस्जिद इस देश के लिये कोई मुद्दा है? कभी गये हैँ हमारे गावोँ मेँ...? कभी देखा है गाँवोँ मेँ बसने वाला हमारा भारत किस दयनीय स्थिति मेँ है? देश की इकोनामी तेज़ी के साथ ग्रोथ कर रही है! और उसी तेज़ी के साथ ग्रोथ कर रही है महँगाई और बेरोज़गारी! तेज़ी से बधती इस कागज़ी इकोनामी का फायदा आखिर किसे मिल रहा है? आम हिँदुस्तानी तो आज भी बेहाल है! घर उसके लिये एक सपना बन कर रह गया है! उच्च शिक्षा उसकी पहुँच से बाहर की बात हो गई है! रोज़गार उसे मिलता नहीँ! उस पर आसमान छूती कीमतेँ...! आखिर वो जाये तो जाये कहाँ? करे तो करे क्या? गरीबोँ के लिये बडी- बडी योजनाएँ बनाने वाली हमारी सरकारोँ को कडाके की सर्दी मेँ फुटपाथोँ पर सोते लाखोँ स्त्री-पुरुष क्या दिखाई नहीँ देते? या वो माटी की सँतान नहीँ! तो फिर क्योँ हैँ वो भूखे और बेघर? कौन दूर करेगा उनके कष्टोँ को? और कब अँत होगा उनके कष्टोँ का? क्या गरीब की झोपडी मेँ रात बिता देने से गरीबोँ के कष्टोँ का अँत हो जायेगा? ये वोट की राजनीति भी कमाल चीज़ है गरीबोँ को भी ज़िँदा रखेगी और गरीबी को मरने भी नहीँ देगी!
कोई सामान्य बुध्दि का मानुष भी इस बात को अच्छी तरह समझ सकता है कि इस देश मेँ गरीबी हटाने और जनसँख्या नियँत्रण के लिये जितना धन-बल खर्च किया गया है यदि उसका दस प्रतिशत भी सही रूप मेँ इस्तेमाल किया जाता तो आज हमारे सामने एक सशक्त और खुशहाल भारत की तस्वीर होती! जो सही मायने मेँ विश्व शक्ति के रुप मेँ स्थापित होने की दावेदारी कर रहा होता! भला हो नार्मन बारलोग का जिनकी बदौलत भारत मेँ हरित क्राँति आयी और भला हो इस देश के अन्न्दाता (किसान ) का जिसने अपने पसीने से खेतोँ को सीँचा और खुद भूखा रह कर इस देश की विशाल जनसँख्या का पेट भरा! हमारे यहाँ विदेशोँ से पढ कर आये कुछ विद्वान ये दावा करते नहीँ थकते कि कुछ समय के बाद हमारी इकोनामी ग्रोथ चीन को भी पीछे छोड देगी! अति- अति उत्साह मेँ वो कागज़ी हकीकत और ज़मीनी हकीकत के अँतर को भुला देते हैँ! वो ये भूल जाते हैँ कि हमारी अर्थ व्यस्था आत्म निर्भरता से अब भी कोसोँ दूर है! गाँधी का ग्राम स्वराज का सपना अब भी अधूरा है! और जब तक वो पूरा नहीँ हो जाता इस देश मेँ राम राज्य नहीँ आ सकता! फिर आप अयोध्या मेँ मँदिर बनाने मेँ चाहे कामयाब क्योँ ना हो जायेँ?

Saturday, 28 November 2009
एक अनोखी मुलाकात...!
कहते हैँ कि अगर आप किसी को सच्चे मन से याद करते हैँ तो प्रकृति खुद आपको उस शख्स से मिलवाने की कोशिश मेँ जुट जाती है! जी नहीँ प्रेम सँबँधोँ की नहीँ मानवीय सँबँधोँ की बात कर रहा हुँ..! अगर आप ये सोच रहे हैँ कि मैँ कोई रोमाँटिक किस्सा सुनाने जा रहा हूँ तो आपको निराशा हाथ लग सकती है! अपने एक मित्र के साथ दिल्ली के कनाट प्लेस इलाके मेँ टहलते हुए मेरे कदम अचानक गाँधी खादी भवन की और मुड गये! रीगल टाकिज के पास स्थित ये खादी भवन खासा फेमस है! मित्र ने कहा,- तुम्हेँ बीस पच्चीस साल बाद यहाँ जाने के बारे मेँ सोचना चाहिये! “तुम्हेँ ये किसने कहा कि आदमी उम्र से ही बूढा होता है!” मेरे इस जवाब पर वो खिल-खिला कर हस पडा! और बोला “ठीक है मै चला घर की तरफ! तुम खादी भवन मेँ गाँधी को याद करो! मित्र को विदा कर मैने खादी भवन मेँ प्रवेश किया! वहाँ की चीज़े वाकई लाजवाब थीँ! खादी के कपडे, हाथ से बने घरेलू सामान, लकडी की मूर्तियाँ, कोट- सूट, साडियाँ, दुपट्टे, खादी के कुर्ते, हर चीज़ मेँ कुछ खास बात थी! और कीमत भी वाजिब ही थी! निचले तल मेँ सामने की तरफ दुर्लभ आयुर्वेदिक दवायेँ रखी थीँ! तो हर्बल साबुन और हर्बल क्रीम भी थी! हर्बल प्रोडक्ट्स की तो भरमार थी! मन कर रहा था सब कुछ खरीद लूँ! लेकिन जेब इसकी इजाजत नहीँ देती थी! इसलिये क्या ना खरीदूँ इसकी लिस्ट बनाने लगा!
वातावरण मेँ एक अजीब सी सुगँध घुल रही थी! ऐसा लग रहा था मानो कुछ होने वाला है! लेकिन क्या ये मै नहीँ जानता था! तभी पीछे मुड कर देखा! लिफ्ट खुली और उसमेँ एक बूढा आदमी दिखाई दिया! उसके हाध मेँ लाठी थी! सिर पर मफलर बँधा था! खादी का कुर्ता उसपर उनी स्वेटर, सफेद पजामा और सादी चप्पल! एक अधेड उम्र का व्यक्ति उसे बाजूओँ से थामे हुए था! साथ मेँ थे दो खादी धारी शख्स! जो शकल से नेता दिखाई दे रहे थे! और आगे थे सादी वर्दी मेँ दो अधिकारी! लिफ्ट का दरवाज़ा खुलते ही उस बूढे व्यक्ति को थामे वो लोग बाजू मेँ बने एक कैबिन की तरफ बढने लगे! छोटे- छोटे कदमोँ से चलते हुए वो लोग कैबिन तक पहुँचे! खादी भवन का स्टाफ अभी तक ये जान नहीँ पाया था कि वो व्यक्ति कौन है? जैसे ही वो लोग मेरे करीब से होकर गुज़रे सामने खडे स्टाफ मेँ से एक ने मुझसे पूछा, “कौन हैँ ये”? मेरे मुँह से निकला;- “जार्ज फर्नाँडिस” ! ज़बान ने कह तो दिया लेकिन मेरा दिमाग इस बात पर यकीन नहीँ कर रहा था! लेकिन ये सुनते ही वहाँ खडे स्टाफ मेँ हलचल मच गई! तत्काल स्वागत के लिये सीनियर स्टाफ वहाँ पहुँचा! चाय और नाश्ता मँगवाया गया! जार्ज फर्नाँडिस के लिये खादी के कुछ कुर्ते लेकर स्टाफ की एक महिला कर्मचारी वहाँ पहुँची! फर्नाँडिस के साथ बैठे उनके मित्र खरीदारी मेँ उनकी मदद कर रहे थे! वो उनहेँ खादी के कुर्ते दिखा रहे थे और जार्ज फर्नाँडिस आँख के इशारे से उनमेँ से कुछ को पसँद कर रहे थे!
पास खडा मैँ एक-टक भारत के पूर्व रक्षा मँत्री को देख रहा था! दुनिया के सबसे उँचे लडाई के मैदान सियाचीन ग्लेशियर पर जा कर जवानोँ की मुश्किलोँ का जायज़ा लेने और उनहेँ दूर करने वाले जोर्ज फर्नॅँडिस देश के पहले रक्षा मँत्री थे, जिनहोँने सत्रह बार सियाचीन ग्लेशियर का दौरा किया था! मुझे यकीन नहीँ हो रहा था वो शख्स जो लँबी फर्लाँगोँ मेँ सँसद भवन की दूरी नाप देता था, आज छोटे कदमोँ से चलने को मजबूर था!
जार्ज फर्नाँडिस दूर दृष्टि के नेता रहे हैँ! चीन के नापाक इरादोँ को वो पहले ही भाँप चुके थे! शायद इसीलिये जब वो देश के रक्षा मँत्री थे तो उन्होँने चीन को दुश्मन नँबर एक कहा था! उनका ये बयान खासा चर्चित हुआ था! उनहोँने चीन को पाकिस्तन को हथियार सप्लाय करने पर भी झिडकी लगाई थी! हिमालयी क्षेत्र मेँ चीनी सेना की बढती गतिविधियोँ पर उनहोँने देश को चेताया था! और ड्रेगन के नापाक इरादोँ से सावधान रहने की हिदायत सेना को दी थी! मैँ देख रहा था मजबूत इरादोँ वाले फर्नाँडिस को...आज वो शरीर से कितने कमज़ोर नज़र आ रहे थे?
मेरी आँखोँ मेँ सँसद का वो मँजर घूमने लगा! जब विपक्ष तहलका मामले मेँ नाम आने पर उनके इस्तीफे की माँग पर अडा था! और सँसद की कार्यवाही नहीँ चलने दे रहा था! लेकिन ज़िद्दी फर्नाँडिस अडे हुए थे! वो कह रहे थे मैँ निर्दोष हूँ! लेकिन विपक्ष भी इतनी आसानी उनहेँ छोडने के मूड मेँ नहीँ था! सँसद मेँ घमासान मचा था! फर्नाँडिस इस्तीफा देने को तैयार नहीँ हुए तो विपक्ष ने उनका बहिष्कार कर दिया! अब सदन मेँ जब भी फर्नाँडिस बोलने खडे होते तो विपक्ष जम कर हँगामा करता! फुल्कन कमिटी की रिपोर्ट मेँ जार्ज फर्नाँडिस को क्लीन चिट दे दी गई थी! लेकिन एनडीए के बाद आई यूपीए सरकार ने फुल्कन कमिटी की रिपोर्ट को खारिज करते हुए जस्टिस के वेँकटास्वामी की अध्यक्षता मेँ एक नई कमिटी का गठन किया! लँबी जाँच प्रक्रिया के बाद इस इस समिती ने भी जार्ज फर्नाँडिस को दोषी नहीँ पाया! तहलका मामले ने तत्कालीन बीजेपी अध्यक्ष बँगारू लक्षमण की बलि ले ली थी! लेकिन फर्नाँडिस अपनी मिस्टर क्लीन छबि बचाने मेँ कामयाब रहे थे! हालाकि उनहीँ की पार्टी की तत्कालीन जनरल सेक्रेटरी जया जेटली को स्टिँग आपरेशन मेँ दिखाया गया था!! जिसके बद फर्नाँडिस के लिये अग्नि परीक्षा शुरु हो गई थी! ताबूत घोटाले मेँ भी उनका नाम उछाला गया था! तो बराक एँटी मिसाइल स्केम मेँ भी सीबीआई ने उनके खिलाफ साल 2006 मेँ मामला दर्ज किया था! लेकिन हर बार अपनी मिस्टर क्लीन की छबि को बचाने मेँ वो कामयांब हुए थे!
जार्ज फर्नाँडिस एनडीए के सँयोजक ही नहीँ एनडीए के तारणहार भी थे! हर बार एनडीए की नैया को बीच भँवर से उनहोँने निकाला था! एनडीए की पहली सरकार मेँ जब जयललिता नाराज़ हो जाती थीँ तो जोर्ज उन्हेँ मनाने पोएस गार्डन ( तमिलनाडु मेँ जयललिता का घर) जाते थे! और हर बार उनहेँ मना लेते थे! 1999 मेँ जब 24 पर्टीयोँ का गठबँधन एनडीए पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता मेँ आया तो जार्ज फर्नाँडिस को रक्षा मँत्री बनाया गया! इधर कारगिल की पहाडियोँ पर पाकिस्तानी सेना ने कब्ज़ा कर लिया! जिसके बाद एलओसी को पार ना करने के विवादित निर्णय के साथ भारत ने घुसपैठियोँ को खदेडने के लिये आपरेशन सर्प विनाश की घोषणा कर दी! यानि शुरु हो गया था कारगिल का युध्द ! विपक्ष और मीडिया ने घुसपैठ के लिये खुफिया तँत्र की विफलता को दोषी ठहराया! तो तत्कालीन रक्षा मँत्री जार्ज फर्नाँडिस ने इसे सिरे से खारिज कर दिया! और कहा कि कारगिल मामले मेँ खूफियातँत्र विफल नहीँ हुआ था! बाद मेँ कारगिल मामले पर बने के सुब्रमण्यम कमिशन ने भी फर्नाँडिस के दावे की पुष्टि की!
जार्ज फर्नाँडिस मेरे सामने बैठे थे! अपने भाषण से विरोधियोँ की बोलती बँद कर देने वाले जोर्ज (जोशीले) फर्नाँडिस आज बिल्कुल मौन थे! उनके साथ आये कुछ नेता फर्नाँडिस से अपनी नजदीकियोँ के किस्से सुना रहे थे! इसी दौरान इमेरजेँसी की यादेँ ताज़ा हो रही थीँ! बिहार का एक पूर्व विधायक झारखँड से बिहार के अलग होने का दर्द बँया करते हुए बोला,- “हमसे अलग होकर झारखँड को क्या मिला? झारखँड की खादानोँ पर तो अब भी हमारा ही कब्ज़ा है!” मुँह मेँ चबाते पान को निगलने की कोशिश करते हुए उसने कहा,- “इमर्जेँसी के वक्त जब इँदिरागाँधी ने बरोडा डायनामाइट काँसपरेसी मेँ फर्नाँडिस को जेल भेजा था, उस वक्त उंनके साथ पुलिस ने मुझे भी पकड लिया था! लेकिन आज.... वो मुझे पहचानते ही नहीँ!”
“हाँ जबसे बाथरूम से गिरे हैँ याद्दाश्त कमज़ोर सी हो गई है!” साथ आये दूसरे नेता ने बीच मेँ टोका! तभी मेरी नज़रेँ जार्ज फर्नाँडिस से जा मिलीँ! मैँने देखा फर्नाँडिस मेरी तरफ एक टक देख रहे हैँ! मैँ हैरान था! जिसकी एक नज़र पाने के लिये कभी नेताओँ और अफसरोँ की पूरी फौज बिछी होती थी, वो एक टक मेरी तरफ देख रहा था! मैँने झुक कर अभिवादन किया! फर्नाँडिस और मेरे बीच शीशे की एक दीवार थी! जिसके दूसरी तरफ कुर्सी पर फर्नाँडिस बैठे थे! मेरी खुशी का ठिकाना नहीँ रहा जब फर्नाँडिस ने मेँरे अभिवादन का जवाब दिया! मुझे एक टक निहारती उनकी आँखेँ कुछ कह् रही थीँ..! क्या? ये मैँ अब तक नहीँ समझ पाया! लेकिन मेरी आँखोँ के सामने इमेरजेँसी की वो कहानी तैर रही थी जिसने भारत मेँ लोकतँत्र की दिशा ही बदल दी थी!
3जून 1930 को मैँगलोर मेँ जन्मेँ जार्ज फर्नाँडिस ने एक ट्रेड यूनियन नेता के रुप मेँ अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत मुँबई से की थी! 1967 के आम चुनाव मेँ मुँबई के लोकप्रिय नेता एस के पाटिल को हरा कर उनहोँने राजनीतिक पँडितोँ को चकित कर दिया था! इस हार के बाद एस के पाटिल का राजनीतिक कैरियर खत्म हो गया था! 1975 की इमरजेँसी का विरोध करने पर फर्नाँडिस के खिलाफ वारँट जारी हो गया था! लेकिन जार्ज फर्नाँडिस भूमिगत हो गये! काफी मशक्कत के बाद भी जब वो पुलिस के हाथ नहीँ लगे तो पुलिस उनके भाई फ्लोरेँस फर्नाँडिस को पकड कर ले गई! इमरजेँसी के बाद जब जनता पार्टी की सरकार मेँ उद्योग मँत्री बने तो कोका कोला और आइबीएम जैसी बहुराष्ट्रीय कँपनीयोँ को फेरा के तहत देश से बाहर जाने का फरमान जारी कर दिया!
फर्नाँडिस के साथ बैठे उनके मित्र उनहेँ कईँ तरह के खादी के कुर्ते दिखा रहे थे! लेकिन जोर्ज फर्नाँडिस एक टक मुझे देख रहे थे! ये देख उनके मित्र ने मुझे पास आने का इशारा किया! जार्ज फर्नाँडिस के पास पहुँच कर मैँने एक बार फिर हाथ जोड कर उनका अभिवादन किया! अपना परिचय देते हुए मैँने कहा; “आपसे मुलाकात का बहुत मन था! लेकिन कभी सोचा ना था कि आपसे इस तरह अचानक भेँट होगी!” मेरी इस बात पर वो मुस्कुरा दिये! और चुप्पी साध ली! मेरी हैरानी को भाँप कर उनके मित्र बोले’-
”अस्सी साल के हो गये हैँ! जब हम इनकी उम्र मेँ आयेँगे तो शायद चल भी ना पायेँगे!”
लेकिन जोशीले फर्नाँडिस खुद के लिये खादी के कपडे लेने आये थे! मैँने भी खादी के कुर्ते चुनने मेँ उनकी मदद की! इसके बाद हम लोग लिफ्ट से नीचे उतरे! देश के मजबूत रक्षामँत्री रहे जार्ज फर्नाँडिस छोटे-छोटे कदमोँ चल रहे थे! और हम उनका सहारा बनेँ उनके साथ चल रहे थे! खादी भवन के सामने ही कुछ दूरी पर तीन गाडियाँ पार्क की गईँ थीँ! नीली बत्ती की बीच वाली गाडी मेँ फर्नाँडैस जब बैठे तो उनहेँ पुन: प्रणाम कर मैँने उनसे विदा ली! लेकिन मुझे अब भी यकीन नहीँ हो रहा था.....मैँ मन ही मन प्रणाम कर रहा था उस समाजवादी की सादगी को!

Wednesday, 18 November 2009
हिँदी मेँ शिक्षा कहीँ षड्यँत्र तो नहीँ?
वैसे तो बात ज़्यादा पुरानी नहीँ है....लेकिन बहुत पुरानी हो चली है! अगर आप देश की आज़ादी के वक्त मेँ लौटेँ तो आपको ये बात बस कल की ही बात लगेगी! बात पुरानी उनके लिये है जिन्होँने तरक्की की रह पकड ली है! जो लोग आर्थिक उदारीकरण के रथ पर सवार होकर दुनिया के सारे सुख और सुविधाओं का मज़ा ले रहे हैँ...! वो भला सन सैँतालिस की उस काली रात मेँ क्युँ लौटना चाहेँगे? लेकिन ऐसे लोगोँ की सँख्या बहुत ही कम है! सरकारी आकडोँ के मुताबिक आज भी चालीस फीसदी से ज़्यादा लोग गरीबी की रेखा से नीचे बसर कर रहे हैँ! तो उनके लिये सन सैँतालिस की वो रात पुरानी नहीँ है! क्योँकि उंनकी वो रात तो अब तक नहीँ बीती! आज़ादी का सूरज उन्होँने नहीँ देखा! वो तो आज भी गरीब, लाचार और मजबूर हैँ!
चलिये अब बात पर आते हैँ ! तो बात है देश के सँसाधनोँ के बटवारे की! अगर आप भारतीय सवतंत्रता सँग्राम का इतिहास उठा कर देँखेँ तो आप पायेँगे कि इसकी नीँव समाजवादवाद मेँ है! ये समाजवाद गाँधी से भी पुराना है! भारतीय सवतँत्रता के इतिहास मेँ पहला अँग्रेज विरोधी सँघर्ष था सँयासी विद्रोह! जिसका उल्लेख बँकिम चँद्र चटर्जी ने अपने उपन्यास आनँद मठ मेँ किया है! केना सरकार और दिर्जिनारायण के नेतृत्व मेँ सन 1760 मेँ शुरु हुआ ये विद्रोह 1800 तक चला! बिहार और बँगाल मेँ हुए इस विद्रोह मेँ देश की गरीब जनता ने बढ- चढ कर हिस्सा लिया! ये हिँदुस्तान मेँ अँग्रेजोँ को दी गई पहली चुनौती थी! जो सीधे गरीब जनता ने दी थी! जिसकी जड मेँ था समाजवाद का बीज! और समाजवाद का यही बीज आने वाले सालोँ मेँ ब्रितानी हुकूमत के लिये मुश्किलेँ खडी करता रहा! फकीर विद्रोह(1776), चुआरो विद्रोह(1798), पालीगरोँ का विद्रोह(1799), भील विद्रोह(1825), रामोसी विद्रोह(1822), पागलपँथी विद्रोह(1825), खासी विद्रोह(1833), नील विद्रोह(1854), जैसे दर्जनोँ विद्रोहोँ की गाथाओँ से भरा पडा है भारतीय स्वतँत्रता का इतिहास! (क्या कहा आपने नहीँ पढा कभी)
कहीँ ना कहीँ देश की आज़ादी के अगुआ इस बात को अच्छी तरह समझ गये थे कि समाजवाद के बल पर ही आज़ादी की मँज़िल को पाया जा सकता है! समाजवाद ही वो शक्ति है जिसके दम पर गरीब भारत की जनता एक साथ ब्रितानी हुकूमत के खिलाफ खडी हो सकती है! शायद यही कारण था कि महात्मा गाँधी ने “ग्राम स्वराज” की कल्पना की थी! समाजवाद के लिये भारत की गरीब जनता ने दो सौ साल तक लडाइ लडी! आखिर हमने समाजवाद के बल पर स्वराज पा ही लिया! स्वराज तो आ गया लेकिन वो समाजवाद जिसके लिये भारत की आम जनता ने लँबी लडाइ लडी थी! उसे भुला दिया गया! हालाकि देश के पहले प्रधानमँत्री पँडित नेहरु समाजवाद के प्रबल पक्षधर थे! वो खुली आँखोँ से समाजवाद का सपना देखते थे! लेकिन वो भी देश की गरीब जनता के बीच सँसाधनोँ का सही बटॅवारा नहीँ करा सके! अभी भी किसान को ज़मीन पर मालिकाना हक नहीँ मिला था! आज़ादी के बाद भी ज़मीदार और रजवाडोँ की शान कायम थी! और देश की गरीब जनता के पास खाने के लिये अन्न नहीँ था! गाँवोँ की दशा बेहाल थी! किसान कर्ज़ मेँ डूबा था! और मज़दूर से बेगारी कराई जा रही थी! विनोबा भावे के भू आँदोलन ने किसानोँ के ज़ख्मोँ पर मरहम लगाने का काम ज़रूर किया लेकिन ये पर्याप्त नहीँ था!
खैर हम बात कर रहे थे सँसाधनोँ के बँटवारे की! सन 47 मेँ सबसे बडा सवाल यही था कि देश के सँसाधनोँ पर पहला हक किसका हो? पूँजीपतियोँ और ज़मीनदारोँ का ?
या गरीबोँ और आदिवासियोँ का? दुर्भाग्य से अँग्रेज़ोँ के जाने के बाद भी सत्ता पर पूँजीपतियोँ और ज़मीनदारोँ का ही वर्चस्व कायम था! लेकिन समाजवाद के नाम पर बलिदान देने वाली भारत की गरीब जनता के बलिदान को इतनी जल्दी कैसे भुलाया जा सकता था? इसलिये तय हुआ कि देश मेँ मिश्रित अर्थव्यवस्था अपनाई जायेगी! यानी समाजवाद और पूँजीवाद दोनोँ साथ- साथ चलेँगे! अमीर और गरीब हिल-मिल कर रहेँगे!
(यानि देश की आम जनता को अभी और बलिदान देना था!)
श्रम के बिना पूँजी का कोई अस्तित्व नहीँ! श्रम ही वो साधन है जो पूँजी को बढाता है! पूँजी(पूँजीपति) और श्रम( गरीब जनता) दोनोँ मिलकर देश के पुनर्निर्माण के कार्य मेँ जुट गये! दोनोँ की मेहनत रँग लाई! इसीलिये कभी सपेरोँ का देश के नाम से जाना जाने वाला भारत आज दुनिया की उभरती हुई महाशक्ति है! लेकिन क्या आपने कभी भारत के गाँवोँ से गुज़रने वाली लोकल ट्रेनोँ मेँ सफर किया है? यदि हाँ तो आपको सन सैँतालिस और आज के भारत मेँ ज़्यादा अँतर नज़र नहीँ आयेगा!
अब आप कहेँगे कि मेरे इस लेख का शीर्षक समाजवाद होना चाहिये था....हिँदी मेँ शिक्षा का इन सब से क्या सँबँध? तो जनाब सँबँध बडा गहरा है! फिलहाल रात गहरा गई है लेकिन बात अभी बाकी है.......
क्रमश:

Friday, 13 November 2009
राम नाम की लूट है लूट सके तो लूट,
पिछ्ले दिनोँ देश के एक प्रतिष्ठित सरकारी सँस्थान मेँ जाने का मौका मिला! तो देखा एक बोर्ड हर जगह टँगा था! बोर्ड पर लिखा था....”अगर आपसे किसी काम के बदले सँस्थान का कोई कर्मचारी पैसोँ की माँग करता है तो तत्काल निदेशक से सम्पर्क करेँ!”
वहाँ कार्यरत अपने मित्र से मैने हर जगह टँगे इस बोर्ड का मतलब जानना चाहा तो वो मुस्कुराते हुए बोला: कितने नासमझ हो तुम ? मतलब ये कि अगर आपको रिश्वत देनी है तो सीधे निदेशक को ही देँ! बिचौलियोँ से सावधान! जब ज्यादा छान-बीन की तो पता चला कि वाकई मेँ वहाँ के निदेशक ऐसे ही गम्भीर आरोपोँ से घिरे हैँ! और इनक्वायरी चल रही है! मुझे ये मामला गँभीर इसलिये लगा क्योँकि ये सँस्थान वाकई देश का एक महत्वपूर्ण सँस्थान है! और जब इतने सँवेदंशील सँस्थान मेँ खुले तौर पर रिश्वत ली जा रही थी तो देश के बाकी सरकारी कार्यलयोँ मेँ भ्रष्टाचार के स्तर का अँदाज़ा लगाया जा सकता है! लेकिन सवाल ये है कि जब बात होती है भ्रष्टाचार की तो शिकँजे मेँ सिर्फ छोटी मछलियाँ ही क्योँ फसती हैँ? बडे मगरमच्छोँ पर कार्वाई क्योँ नहीँ होती? प्रधानमँत्री मनमोहन सिँह ने बीते दिनोँ जब यही बात कही थी तब मुझे इस बात का आभास होने लगा था कि जल्द ही कोई बडा नेता शिकँजे मेँ आने वाला है! और अब झारखँड के निर्दलीय मुख्यमँत्री मधुकोडा पर शिकँजा कस गया है! इस बार जाल मेँ है बडी मछली! चार हज़ार करोड रुपयोँ के घोटाले के सबूत मिल रहे हैँ...उस राज्य से जिस पर कुदरत तो मेहरबान रही है..लेकिन किस्मत नहीँ! 15 नवम्बर झारखँड के सबसे बडे सपूत बिरसा मुँडा का जन्मदिन है! यही दिन चुना था झारखँड के जन्म के लिये यहाँ की जनता ने! लेकिन झारखँड के निर्दलीय मुख्यमँत्री मधु कोडा ने इस सपने पर पलीत लगा दी! झारखँड मेँ निर्दलीय विधायक के रूप मेँ मुख्यमँत्री पद सँभाल कर इतिहास रचने वाले मधु कोडा पर आरोप है कि उन्होँने दो नँबर की कमाई मेँ भी इतिहास रच दिया! कोडा ने सिर्फ दो साल के अपने कार्यकाल मेँ चार हज़ार करोड रुपए से अधिक के वारे न्यारे कर डाले! खास बात ये है कि कोडा त्याग तपस्या और बलिदान की शिक्षा देने वाले आरएसएस की उपज हैँ! जिन्हेँ बीजेपी ने मँत्री बनाया! और काँग्रेस ने मुख्यमँत्री! लेकिन ये कोई सवाल नहीँ है! सवाल ये है कि कोडा कैसे इतनी बडी रकम अकेले ही डकार गये! क्या हमारी व्यस्था इतनी लाचार और पँगु है कि बिना आधार वाला मुख्यमँत्री भी इतनी बडी रकम हजम कर सकता है?
जब सन दो हज़ार के 15 नवँबर को भारतीय सँघ के 28 वेँ राज्य के रूप मेँ झारखँड का गठन हुआ था तो झारखँड की भोली और गरीब जनता ने एक सपना देखा था! उन्हेँ लगा था कि बिहार के कुशासन और राजनीतिक अपसँस्कृति से मुक्ति पाकर अब उनका प्रदेश विकास की नई उँचाइयोँ को छूएगा! क्योँकि ये इलाका खनिज सँपदा से भरपूर था! आधारभूत सँरचना भी अच्छी थी! अच्छी शिक्षण सँस्थायेँ थी! और ये प्रदेश कोरे कागज पर अपनी योजनायेँ बना सकता था! फिर झारखँड मेँ इतनी लूट क्योँ मची? ये कोइ बडा सवाल नहीँ है! बडा सवाल ये है कि क्या ये लूट सिर्फ झारखँड मेँ ही है या बाकी प्रदेशोँ मेँ भी यही सब चल रहा है? जो दिखता है वो तो सच होता है लेकिंजो छुपा हुआ है क्या वो सच नहीँ है? बहुमत का जादुई आकडा जुटाने के लिये ब्लेकमेल की राजनीति के परिणाम इससे भी भयानक हो सकते हैँ!
देश के नये जन्मेँ इस राज्य के जन्म के साथ ही इसके पतन की कहानी लिख दी गई थी! झारखँड मुक्ति मोर्चा घूस काँड भारत के सँवैधानिक इतिहास मेँ बहुचर्चित काँड है! जब बाबूलाल मराँडी की सरकार थी तब उसी सरकार के कुछ मँत्रियोँ ने अपने निजी स्वार्थोँ के लिये भाजपा को इस बात के लिये मजबूर कर दिया था कि वो बाबूलाल के स्थान पर किसी अन्य को पार्टी का नेता चुने! और भाजपा को सरकार बचाने लिये इस दबाव के आगे झुकना पडा! वैसे ही जैसे आज कर्नाटक मेँ भाजपा ने झुक कर अपनी सकार बचाई है! यानि कर्नाटक मेँ भी इतिहास एक बार फिर खुद को दोहरा रहा है! कर्नाटक का मुद्दा कोडा की कहानी से जुडा है इसलिये यहाँ उसका ज़िक्र करना भी ज़रूरी है! प्रेस काँफ्रेँस मेँ कर्नाटक के मुख्यमँत्री येदयुरपा की आँखोँ बहते आँसू कर्नाटॅक मेँ लोकतँत्र के पतन की दास्ताँ बयाँ करते हैँ! लेकिन बीजेपी ने अपनी पिछ्ली भूल से कोई सबक ना लेते हुए कर्नाटक मेँ भी झारखँड की कहानी को दोहराया है! सुषमा स्वराज भलेँ ही कहेँ कि सँकट टॅल गया है... लेकिन वो भी ये अच्छी तरह जानती हैँ कि सँकट तो अब शुरु हुआ है! कर्नाटॅक की जनता को अभी असली तमाशा देखना है! उम्मीद कीजिये कि यहाँ वैसा ना हो जैसा झारखँड मेँ हुआ!
खैर हम बात कर रहे थे झारखँड की! मराँडी और अर्जुन मुँडा की सरकार मेँ भी मधुकोडा मँत्री थे! लेकिन तब वे बदनाम नहीँ थे! साल दो हज़ार पाँच मेँ उच्चतम न्यायलय के हस्तक्षेप के बाद अर्जुन मुँडा सरकार बनी! और उस सरकार मेँ एनोस एक्का और हरिनारायण राय सहित मधु कोडा भी मँत्री बनेँ! एनोस एक्का और हरिनारायण राय अपने विभाग के कामकाज मेँ खुली छूट चाहते थे! जो अधिकारी इन मँत्रियोँ से सहमत नहीँ होते थे उनका तबादला कर दिया जाता था! क्योँकि इन मँत्रियोँ को पैसोँ का स्वाद लग चुका था! झारखँड की राजनीति की बिसात पर जो शतरँज चल् रही थी उसमेँ अपनी अहमियत को ये अच्छी तरह पहचान चुके थे! लेकिन अर्जुन मुँडा सरकार उन्हेँ इतनी छूट देने के लिये तैयार नहीँ थी! नतीजतन इन्होँने उस सरकार से समर्थन वापस ले लिया! काँग्रेस, झारखँड मुक्ति मोर्चा और राजद ने इनके मँसूबोँ को बढाया! निर्दलीय विधायक मधु कोडा को मुख्यमँत्री बनाया जिसमेँ झामुमो भी शामिल हुआ! इस कोडा सरकार के मुख्य खैवनहार थे लालू प्रसाद यादव! जिन्हेँ काँग्रेस का पूरा समर्थन था! तो क्या इस लूट मेँ कोडा अकेले शामिल थे? लालू कहते हैँ हमने तो सरकार चलाने के लिये समर्थन दिया था लूट मचाने के लिये नहीँ! तो इधर काँग्रेस ने बडी मछली को फाँस कर एक तीर से दो निशाने तो कर लिये...! लेकिन जब कोडा एँड कँपनी झारखँड को लूट रही थी....बाबू से लेकर अधिकारी और मँत्रीयोँ मेँ हिस्सा बट रहा था...और जनता न्याय के लिये ठोकरेँ खा रही थी....उन पूरे दो सालोँ तक क्या काँग्रेस सो रही थी? इस लूट के लिये ज़िम्मेदार आखिर कौन है? और इस बात की क्या गारँटी है कि ऐसी ही लूट महाराष्ट्र, हरियाणा या कर्नाटक मेँ नहीँ चल रही होगी? येदयुरप्पा के आँसू बहुत कुछ कहते हैँ...ज़रूरत है आसूओँ के पीछे की कहानी को समझा जाये और जल्द उसका निदान खोजा जाये! नहीँ तो झारखँड मेँ हुई लूट के किस्से बाकी प्रदेशोँ मेँ भी होते रहेँगे....जनता योँ ही तकलीफोँ मेँ जीती रहेगी....नेता अमीर और अमीर होते जायेँगे... और हम योँ ही कागज़ काले करते रहेँगे!

Thursday, 8 October 2009
असली खबरों से टीआरपी आती है!
कल एक रीजनल न्यूज चेनल के चेयरमेन से मुलाकात के दौरान चर्चा टीआरपी पर आ गइ! वे बोले मै एक नेशनल न्यूज़ चेनल लाँच करने वाला था लेकिन अब मैने अपना विचार बदल दिया है! क्योँकि न्यूज चैनल मेँ टीआरपी का बडा पँगा है! टीआरपी के लिए क्या कुछ नहीँ करना पडता? इसीलिये अब मै न्यूज़ चेनल की जगह फिल्मी और म्यूज़िक चैनल लाँच करने की सोच रहा हूँ! मैने सिर्फ इतना ही कहा यकीन मानिये असली खबरोँ से टीआरपी आती है! ये वैसा ही है जैसे मारधाड और सेक्स से भरपूर फिल्मोँ का एक दौर था ! जो बहुत थोडे वक्त के लिये था! अब फिर पावारिक और लीक से हट कर फिल्मोँ का दौर आ गया है! ये वैसा ही है जैसे सास-बहू टायप्ड टीवी सोप का दौर आया था! ये दौर भी आया और चला गया! लेकिन इस दौर मे और इसके बाद भी दर्शकोँ ने हर उस कोशिश को सराहा जो कुछ अलग थी! जहाँ फिल्मोँ मेँ पारिवारिक और लीक से हट कर विषयोँ की वापसी हुइ है ! वहीँ टीवी पर भी मध्यम वर्गीय परिवार और गाँवोँ की कहानियाँ अब धूम मचा रही हैँ! 12/24 करोल बाग का ही उदारहण ले लीजिये...! ज़ी टीवी का ये नया सीरियल दिल्ली के एक मध्यम वर्गीय परिवार की तस्वीर पेश करता है! साथ ही समाज की सोच पर सवाल भी खडे करता है! इस सीरियल ने इन दिनो धूम मचा रखी है! क्योँकि ये एक आम मध्यम वर्गीय परिवार की कहानी है जिससे हर कोइ खुद को रिलेट करता है!यही बात न्यूज़ चैनलोँ के लिये भी लागू होती है! हर वो खबर हिट है जो आम आदमी से सीधे जुडी है! और वो टीआरपी भी देगी! ज़रुरत इस बात की है कि आप उस खबर के मर्म को समझ कर उसे खबर के रुप मे पेश करेँ! ना कि तमाशे रुप मेँ! न्यूज़ रूम मेँ रिपोर्टर कइ बार ऐसी खबरेँ लेकर आते हैँ जो वाकइ बडी होती है! और उनका इम्पेक्ट भी काफी अच्छा हो सकता है! लेकिन मै तब हैरान हो जाता हुँ जब रिपोर्टर को खुद ही नही पता होता है कि जो स्टोरी वो लेकर आया है उसमे खबर क्या है! ऐसा शायद इस लिये है कि हम टीवी पत्रकार न्यूज़ पर मेहनत करना नहीँ चाहते! हम खबरोँ की तह तक जाने की बात तो करते हैँ लेकिन असल मेँ खबरोँ की तह तक जाने से डरते हैँ! जब खबरोँ पर मेहनत ही नहीँ की जायेगी तो टीआरपी भला कैसे आयेगी? यहाँ ये बात भी ध्यान देने लायक है कि टीआरपी के मापदँड कितने सही है? क्योँकि प्रसार भारती की झिडकी के बाद दूरदर्शन की टीआरपी मेँ हैरान कर देने वाली बढोतरी हुइ है!मुझे याद है आन्ध्र प्रदेश के एक गाँव से डायन हत्या की एक स्टोरी हमारे रिपोर्टर ने फाइल की थी! गौरतलब है कि आन्ध्र प्रदेश मेँ आज भी खुले तौर पर डायन बता कर बेकसूर महिलाओँ को मार दिया जाता है! पुलिस और प्रशासन की नाक के नीचे ये सारी घटनाएँ होती है! हैरानी की बात तो ये है कि सरकार को भी इस बात की जानकारी होती है! बावजूद इसके ना तो आज तक कोइ ठोस कार्वाइ ही की गइ है ना ही सरकार ने इसे रोकने की कोइ ठोस कोशिश ही कभी की है! अब बात स्टोरी की कतरते हैँ, स्टोरी ये थी कि गाँव वालोँ ने डायन बता कर दो महिलाओँ को दर्दनाक यातनायेँ दे कर मार डाला था! जब मैने विज़वल देखे तो मेरे रोँगटे खडे हो गये! गाँव के चौक पर लगभग सारा गाँव जमा था! लोगोँ ने पहले तो दोनो महिलाओँ को पत्थरोँ से बुरी तरह ज़ख्मी किया! उसके बाद उनके मुह मेँ लोहे की राड डाल कर उनके दाँत तोड दिये! इस दौरान दोनोँ महिलाएँ दर्द से छ्टपटाती रही! वो अपनी जान की भीख माँग रही थी! लेकिन मध्य युग मेँ जी रहे उस गाँव के बाशिन्दोँ के पास रहम की कोइ गुँजाइश नहीँ थी! उन्होँने दोनोँ महिलाओँ के अंतराँगोँ पर लात घुँसे और लोहे की राड से वार किया! महिलाओँ को खुन से लथपथ तडपते हुए जब काफी वक्त हो गया तो प्रशासन की एक वैन आइ और दोनोँ महिलाओँ को अस्पताल ले जाया गया! जहाँ उनहोँने दम तोड दिया! यानी एक गाँव ने मिल कर दो बेगुनाह महिलाओँ को डायन बता कर बेदर्दी से कत्ल कर दिया था! और प्रशासन और सरकार तमाशबीन बनी देख रहे थे! ये खबर हमारे चैनल पर सुबह की शिफ्ट मेँ एँकर विज़वल बाइट के रुप मेँ चल कर उतर चुकी थी! लेकिन इसे हेड लाइन नहीँ बनाया गया था! (एक पुलिवाले द्वारा एक बच्चे की पिटाइ उस वक्त सभी चैनलोँ पर ब्रेकिँग न्युज़ के रुप मेँ चल रही थी! और सिर्फ उसी के विज़वल बार बार दिखा कर उसपर घँटोँ से चैट चल रहा था!)लेकिन मै ये जानता था कि डायन हत्या की ये खबर जो सिर्फ हमारे पास थी कितनी अहम थी? इसलिये मैने तत्काल इस खबर पर पैकेज बनवाए! रिपोर्टर जिसने इस खबर को खुद कवर किया था उसका लाइव चैट करवाया! आन्ध्र प्रदेश सरकार के ज़िम्मेदार अधिकारियोँ को भी फोनो पर लिया! इसके बाद मानवाधिकार से जुडे सँगठनोँ का भी फोनो करवाया! हमने आन्ध्रप्रदेश सरकार से सीधा सवाल पूछा कि ये आन्ध्र प्रदेश मेँ हो क्या रहा है? हालाकि हमारा चैनल अभी लाँच ही हुआ था और हमारा डिस्ट्रीब्युशन भी कम ही हुआ था! फिर भी हमारी कोशिश रँग लाइ! हमारे खबर दिखाने के बाद आँध्र् प्रदेश सरकार ने जाँच के बाद दोषियोँ को कडी सज़ा दिलाने का वादा किया! लेकिन इस खबर को अभी और आगे बढाया जा सकता था! क्योँकि आँध्रप्रदेश मेँ डायन हत्या आम बात है! दरअसल ये आदिवासी इलाकोँ मेँ विधवा महिलाओँ की सम्पत्ति और ज़मीन हडपने का एक हथकँडा है! आँध्र प्रदेश के पिछ्डे इलाकोँ की ही तरह छत्तीसगढ के आदिवासी इलाकोँ मेँ भी डायन बता कर बेगुनाह महिलाओँ को मार दिये जाने की घटॅनाएँ आम हो चली थीँ! उस वक्त मै इटीवी मेँ था ! और हमने इसके खिलाफ एक मुहीम छेड दी थी! क्योँकि डायन हत्या की रोज आ रही रिपोर्टोँ ने हमेँ दँग कर दिय था! ज़मीन हडपने के लिये महिलओँ को डायन बता कर मारा जा रहा था! हमने इन खबरोँ को प्राथमिकता से दिखाया! और सरकार से वही सवाल पुछा कि आखिर छत्तीसगढ मेँ ये हो क्या रहा है? जिसका परिणाम ये हुआ कि रमन सरकार ने छत्तीसगढ विधानसभा मेँ डायन हत्या को रोकने के लिए बिल पेश किया! और ये बिल पास हुआ! इसके बाद छत्तीसगढ मेँ इटीवी किसी पहचान का मोहताज नहीँ रहा! यानि असली खबरोँ से टीआरपी आती है! कम से कम पत्रकारिता के अपने छोटे से अनुभव मेँ मैने तो यही सीखा है! ज़रुरत खबरोँ की भीड मेँ से असली खबरोँ को पहचानने की और उनहेँ खबर के रुप मेँ पेश करने की है!
Saturday, 5 September 2009
ये कैसा गुस्सा?
पुरे दिन तमाशा चलता रहा...! सारा देश इस तमाशे को देख रहा था! लेकिन सच बोलने का साहस किसी में नहीं था ! खबरिया चेनलो के रिपोर्टर उन्हें प्रदर्शनकारी कह रहे थे.... जो लोगो की गाडिया जला रहे थे ....! हिंडन नदी के डूब क्षेत्र में शुक्रवार को सिंचाई विभाग और प्रशासन ने एक मकान तोड़ दिया था। उसके विरोध में ही लोग शुक्रवार से उत्तेजित थे। शुक्रवार को भी इसके विरोध में एनएच-24 पर कई घंटे ट्रैफिक जाम रहा था। शनिवार को फिर से आए दस्ते को देखकर लोग भड़क गए। हिंडन नदी के आसपास बौद्ध विहार, तिगरी व छिजारसी इलाके के लोग विरोध में शामिल हो गए। पथराव में एक दर्जन से अधिक लोगों के अलावा आधा दर्जन पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। गौरतलब है कि करीब 2 दशक पहले नैशनल हाइवे-24 से सटी कई एकड़ भूमि पर बौद्ध विहार तथा तिगरी क्षेत्र में अवैध रूप से कालोनियां काटी गई थीं। हिंडन नदी से सटी भूमि पर भी सैकड़ों प्लॉट काटकर मकान बनाए गए थे। हिंडन नदी के अंदर मुख्य धारा के आसपास 6-7 साल पहले मकान बनने शुरू हुए थे। वहां कई दर्जन मकान और क्रेसर प्लांट लगे हुए हैं। गत दिनों ग्रेटर नोएडा में आए प्रमुख सचिव ने सिंचाई विभाग को निर्देश दिया था कि वह हिंडन नदी की मुख्य धारा से 400 मीटर के दायरे में आने वाली भूमि को डूब क्षेत्र मानते हुए उनकी मार्किंग की प्रक्रिया शुरू करें। इस पर अमल करते हुए सिंचाई विभाग की टीम शुक्रवार सुबह वहां मार्किंग करने चली गई। इस दौरान विभाग की टीम ने वहां एक मकान पर बुलडोजर चला दिया। इस पर शुक्रवार शाम को स्थानीय लोगों में गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने नैशनल हाइवे पर जाम लगा दिया। बाद में जब प्रशासनिक अधिकारियों में मामले में हस्तक्षेप करने का आश्वासन दिया, तो लोग शांत हो गए। लेकिन, शनिवार की सुबह करीब 8 बजे मार्किंग के लिए टीम फिर वहां पहुंची तो उन्हें देखकर लोग भड़क उठे। जानकारी के मुताबिक स्थानीय लोग बड़ी संख्या में एडीएम सिटी से मिलने कलेक्ट्रेट पर पहुंच गए एवं घटनाक्रम से अवगत कराया। इस पर सिटी मैजिस्ट्रेट घटनास्थल जाने के लिए निकले। उधर, टीम को खदेड़ने के लिए लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। पथराव की सूचना पर वहां गई पुलिस पर भी पथराव किया गया। पथराव में सीओ सदर आरके गौतम, इंस्पेक्टर योगेश पाठक, सब इंस्पेक्टर सिमरजीत समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसके बाद गुस्साए लोगों ने फिर नैशनल हाइवे-24 के करीब 2 किलोमीटर हिस्से पर जाम लगा कर वाहनों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। यह देखकर वाहनों में बैठे लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान उपद्रवियों ने रोडवेज की विभिन्न रूटों की 4 बसों, 3 प्राइवेट बसों, एक सरकारी एंबेसडर, वैगन आर समेत एक दर्जन वाहनों को आग के हवाले कर दिया और दर्जन वाहनों को तोड़ डाला। इस दौरान छर्रे लगने से 2 स्थानीय लोग घायल हो गए। घटनास्थल पर डीएम आर. रमेश कुमार, एसएसपी अखिल कुमार समेत तमाम आला अधिकारी करीब पहुंचे। पुलिस ने क्रेन मंगवाकर क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे कराकर एक ओर से ट्रैफिक शुरू कराया। इस पुरे वाकये को सारा देश खबरिया चैनलों के ज़रिये दिन भर देखता रहा! धू-धू कर गाडिया जल रही थी ! हाइवे पर फसे लोग जान बचा कर भाग रहे थे...! सवाल ये है की ये लोग प्रदर्शनकारी थे या उपद्रवकारी?
Subscribe to:
Posts (Atom)